
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक, प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना दावा फिर वायरल हो गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि आलिया ने 'रामायण' में सीता का किरदार छोड़कर 'अल्फा' को चुना था। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। अब जब 'अल्फा' की कमाई चर्चा में है, तब सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फैसले को लेकर नई बहस छेड़ रहे हैं। वहीं लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही 'रामायण' में साई पल्लवी को सीता का किरदार मिला, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
'अल्फा' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि आलिया भट्ट ने 'रामायण' इसलिए छोड़ दी क्योंकि उसकी शूटिंग 'अल्फा' की तारीखों से टकरा रही थी। हालांकि इस दावे की किसी आधिकारिक स्रोत ने पुष्टि नहीं की है। दरअसल, अगस्त 2023 में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मेकर्स सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट पर विचार कर रहे थे। उसी दौरान यह भी खबर आई कि व्यस्त शेड्यूल की वजह से वह इस बड़े प्रोजेक्ट को समय नहीं दे सकीं। हालांकि न तो आलिया और न ही मेकर्स ने कभी यह कहा कि उन्होंने खास तौर पर 'अल्फा' के कारण फिल्म छोड़ी।
आलिया का नाम चर्चा में रहने के बाद 'रामायण' में सीता का किरदार साई पल्लवी को मिला। वहीं भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर पहले से जुड़े रहे। फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में गिनी जा रही है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अल्फा' ने पहले सप्ताह में भारत में 50 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा भी पार नहीं किया। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 47.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80 करोड़ रुपये के पार बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'अल्फा' का बजट 100 से 130 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में मौजूदा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेड सर्किट में इसकी थिएटर कमाई को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है और यशराज फिल्म्स ने इसकी सफलता या असफलता पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ट्रेड चर्चाओं के मुताबिक अगर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल नहीं आता, तो 'अल्फा' YRF Spy Universe की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी में सबसे कम घरेलू नेट कलेक्शन सलमान खान की 'एक था टाइगर' का था, जिसने भारत में 198.78 करोड़ रुपये कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।