Alpha First Review: आलिया भट्ट की 'अल्फा' में किसकी कास्टिंग पर उठा सवाल, किसने लूट ली महफ़िल?

Published : Jul 03, 2026, 07:43 AM IST
Alpha Twitter Review

सार

Alpha Hit Or Flop: आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘अल्फा’ के शुरुआती रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जानिए फिल्म में किसकी हो रही तारीफ़ तो इसे बताया गया Miscast.

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर Alpha थिएटर्स में रिलीज हो गई है। YRF Spy Universe की इस पहली महिला-केंद्रित एक्शन फिल्म का पहला रिव्यू भी सोशल मीडिया पर आ गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद जहां फिल्म की तुलना कई बड़े स्पाई प्रोजेक्ट्स से हुई, वहीं अब सोशल मीडिया पर इसके कथित शुरुआती रिव्यू में इसे मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। कुछ रिव्यू फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ में आलिया भट्ट की कास्टिंग पर सवाल उठाए गए हैं। वहीं बॉबी देओल के किरदार को लेकर पॉजिटिव रिएक्शंस सामने आई हैं।

कैसा है आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का पहला रिव्यू?

सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित शुरुआती रिव्यू में फिल्म की आलोचना की गई। रिव्यू में लिखा गया, "आलिया भट्ट इस एक्शन फिल्म के लिए पूरी तरह गलत कास्टिंग साबित हुई हैं।" साथ ही फिल्म को "औसत से नीचे स्तर का एक्शन थ्रिलर" बताया गया है। हालांकि इसी रिव्यू में बॉबी देओल के अभिनय की तारीफ करते हुए उन्हें स्पाय यूनिवर्स का दमदार नया विलेन बताया गया। इसमें यह भी दावा किया गया कि शरवरी का स्क्रीन टाइम सीमित है।

यह भी पढ़ें : 'अल्फा' के लिए किसे मिली सबसे ज्यादा फीस, जानिए स्टार कास्ट की फीस और क्या है फिल्म की कहानी?

'अल्फा' के दूसरे रिव्यू में बड़े सरप्राइज का दावा

एक अन्य वायरल पोस्ट में लिखा गया, "शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक। ऐतिहासिक कैमियो और स्पाय यूनिवर्स की अगली सबसे बड़ी फिल्म की नींव रखने वाले लीड किरदार।" इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म के अंत या पोस्ट-क्रेडिट सीन में स्पाय यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म का संकेत मिल सकता है।

क्या Alpha के बाद आएगी Tiger Vs Pathaan?

सोशल मीडिया पर वायरल रिएक्शंस के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि 'अल्फा' भविष्य की स्पाय यूनिवर्स फिल्मों की कहानी तैयार कर सकती है। फिलहाल YRF ने Alpha के बाद किसी नई Spy Universe फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए Tiger Vs Pathaan या किसी पोस्ट-क्रेडिट सरप्राइज को लेकर सामने आ रही सभी बातें फिलहाल अटकलों के दायरे में हैं।

यह भी पढ़ें : यश की 'टॉक्सिक' में सबसे महंगी हीरोइन कौन? जानिए टॉप 5 हीरोइन में किसे कितनी फीस मिली

Alpha से YRF Spy Universe को बड़ी उम्मीद

Alpha YRF Spy Universe की पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी महिला असैसिन के किरदार में नजर आएंगी, जबकि बॉबी देओल रहस्यमयी विलेन बने हैं। अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ऐसे समय रिलीज हो रही है जब Spy Universe की पिछली फिल्मों को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। ऐसे में Alpha से फ्रेंचाइजी को नई शुरुआत की उम्मीद है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर Alpha की तुलना दूसरे बड़े स्पाई और एक्शन प्रोजेक्ट्स से होने लगी। कई यूजर्स का मानना है कि हाल के सालों में दर्शकों की पसंद बदल चुकी है और पारंपरिक स्पाई फिल्मों की प्रस्तुति अब पहले जैसी नहीं रही।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Alia Bhatt Movies: 'अल्फा' से पहले देख डालिए आलिया भट्ट की ये 5 दमदार फिल्म
फिल्मों से नहीं, इस बिजनेस से भी करोड़ों छापते हैं शाहरुख खान! एक बोतल की कीमत हैरान कर देगी