जब शाहरुख़ खान के पास नहीं थे EMI भरने के पैसे, बैंक खींच ले गया था उनकी कार

Published : Jul 03, 2026, 07:00 AM IST
SHAH RUKH KHAN FIRST CAR

सार

आज दुनिया भर में सुपरस्टार कहलाने वाले शाहरुख खान के शुरुआती दिन बेहद मुश्किल थे। मुंबई में उनका घर नहीं था,  यूनिट का खाना खाते थे। EMI भरने के पैसे नहीं थे।

शाहरुख खान आज ग्लोबल सुपरस्टार हैं। उनके पास 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई जाती है। लेकिन उनकी सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है। लॉस एंजिलिस में Knight Riders Cricket Ground के उद्घाटन की घोषणा के बाद उनकी पुरानी यादें फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जूही चावला ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में बताया कि एक समय ऐसा भी था जब शाहरुख के पास मुंबई में अपना घर नहीं था। वे फिल्म यूनिट के साथ खाना खाते थे और लगातार कई शिफ्टों में काम करते थे। इतना ही नहीं, EMI न भर पाने की वजह से बैंक उनकी इकलौती Gypsy उठा ले गया था।

मुंबई में नहीं था अपना घर, यूनिट के साथ खाते-पीते थे

जूही चावला ने X पर वायरल हुए एक वीडियो में शाहरुख खान के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, "मुझे आज भी वे दिन याद हैं। शाहरुख का मुंबई में अपना कोई घर नहीं था। वह दिल्ली से आए थे। उनके लिए खाना बनाने वाला भी कोई नहीं था और मुझे यह भी नहीं पता था कि वे कहां रह रहे थे। वे यूनिट का खाना खाते थे, यूनिट की प्लेट से ही खाना खाते थे। यूनिट की चाय पीते थे और पूरी यूनिट के साथ घुल-मिलकर हंसी-मजाक और बातें किया करते थे।" जूही के मुताबिक, कठिन परिस्थितियों के बावजूद शाहरुख ने कभी काम से समझौता नहीं किया और हर वक्त पूरी लगन के साथ शूटिंग करते रहे।

EMI नहीं भर पाए SRK, बैंक उठा ले गया था इकलौती जिप्सी

जूही ने बताया कि उस समय शाहरुख के पास सिर्फ एक काली जिप्सी थी। वे एक साथ 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'दिल आशना है' और दिव्या भारती के साथ एक अन्य फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा, "उनके पास सिर्फ एक जिप्सी थी। मुझे याद है, वह काले रंग की थी। वे दो-तीन शिफ्ट में लगातार काम करते थे। किसी वजह से वे अपनी कार की EMI नहीं भर पाए थे। कुछ ऐसा हुआ कि बैंक उनकी कार ले गया और उनके पास कुछ भी नहीं बचा।"

इकलौती कार बैंक ने उठाई तो टूट गए थे शाहरुख़ खान

जूही ने बताया कि कार जाने के बाद शाहरुख बेहद निराश होकर सेट पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "उस दिन वह बहुत उदास होकर सेट पर आए थे। मैंने उनसे कहा था, 'अरे, कोई बात नहीं। एक दिन तुम्हारे पास बहुत सारी गाड़ियां होंगी। बस देखते जाना। चिंता मत करो। यह कोई बड़ी बात नहीं है।' आज भी उन्हें मेरी यह बात याद है। अब देखिए, वह कहां से कहां पहुंच गए हैं।"

शाहरुख़ खान भी सुना चुके बुरे दौर का किस्सा

शाहरुख खान ने 2015 में भी इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया, "मेरी पहली जीप , जो मेरी जिंदगी की दूसरी चार पहिया गाड़ी थी और जिसे मैंने 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग के दौरान खरीदा था, EMI न भर पाने की वजह से बैंक ने जब्त कर ली थी। उसके बाद जूही चावला ने बाकी शूटिंग पूरी करने के लिए अपनी कार मुझे दे दी थी।" उन्होंने आगे कहा, "कई साल बाद 'त्रिमूर्ति' की शूटिंग के दौरान मैं एक कार में बैठा था। अचानक मुझे लगा कि यह कार जानी-पहचानी है। बाद में पता चला कि यही मेरी वही पुरानी कार थी, जिसे बैंक ले गया था। मैं उसी कार में जैकी श्रॉफ के साथ सफर कर रहा था।"

शाहरुख खान का बैकग्राउंड

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक 'फौजी' और 'सर्कस' से की थी। इसके बाद 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखा और 'बाजीगर', 'डर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'कुछ कुछ होता है', 'चक दे! इंडिया', 'माई नेम इज़ खान', 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों से भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए। पर्सनल लाइफ में उन्होंने गौरी खान से शादी की और दोनों के तीन बच्चे—आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं। अभिनय के अलावा शाहरुख रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कोलकाता नाइट राइडर्स समेत कई बिजनेस वेंचर्स से भी जुड़े हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बेटी संग 25 साल बाद स्टेज पर लौट रहे नवाजुद्दीन, बोले- 'भावुक पल है'
तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे फेरे