
सनी देओल और प्रीति जिंटा की मच-अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के लिए तैयार है। आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई यह पीरियड ड्रामा फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा के लुक की तुलना अमीषा पटेल के ‘गदर’ की आइकॉनिक किरदार सकीना से की जा रही थी। इसी बीच एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि अमीषा पटेल एक बार फिर सनी देओल के साथ सकीना के किरदार में लौट रही हैं। अब खुद अमीषा ने इस खबर की सच्चाई बता दी है।
अमीषा पटेल ने साफ कर दिया है कि वह ‘बंटवारा 1947’ का हिस्सा नहीं हैं। दरअसल, हाल ही में एक पैपराजी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इसके कैप्शन में दावा किया गया था कि ‘बंटवारा’ में अमीषा पटेल और सनी देओल सकीना और तारा के रूप में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस पोस्ट को देखकर अमीषा ने तुरंत कमेंट कर इसकी सच्चाई स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, 'Dude, I'm Sakina for Tara in our brand Gadar and not Sakina for Sunny in Batwara 1947. Woh Preity Zinta hai yaar, main nahi.' यानी अमीषा ने साफ कहा कि वह ‘गदर’ में सनी देओल के किरदार तारा सिंह के लिए सकीना हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ में सनी के साथ सकीना के रूप में वह नहीं हैं। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी।
और पढ़ें - Batwara 1947 Cast Fees: सनी देओल 60 करोड़ तो प्रीति जिंटा को इतनी कम फीस, जानें बाकी कास्ट चार्जेस
प्रीति जिंटा के ‘बंटवारा 1947’ वाले लुक की तुलना जब अमीषा के सकीना वाले लुक से हुई तो एक फैन ने अमीषा से इस बारे में प्रतिक्रिया मांगी थी। फैन ने दावा किया था कि प्रीति फिल्म में सकीना के किरदार को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। इस पर अमीषा ने प्रीति के खिलाफ कुछ भी कहने के बजाय उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, “वो भी बहुत खूबसूरत है भाई।” इसके साथ ही अमीषा ने प्रीति के किरदार के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि सकीना उनकी शुभकामनाएं भेजती है। अमीषा ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि जब तक तारा वापस नहीं आते, तब तक तारा का ध्यान रखने की जिम्मेदारी प्रीति के किरदार पर है।
सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में तारा सिंह और सकीना के रूप में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी और विभाजन के दौर की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद दोनों ‘गदर 2’ में भी साथ नजर आए। ऐसे में जब ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी सामने आई, तो कई दर्शकों को ‘गदर’ की याद आना स्वाभाविक था। हालांकि, अमीषा के ताजा बयान से यह साफ हो गया है कि ‘बंटवारा 1947’ में सकीना के रूप में उनकी वापसी नहीं हो रही है।
और पढ़ें - Toxic से भी धांसू कियारा आडवाणी की ये 7 फिल्में! नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम जैसे OTT पर देखें
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक मुस्लिम व्यक्ति है और विभाजन के बाद पाकिस्तान चला जाता है। पाकिस्तान पहुंचने के बाद सिकंदर और उसके परिवार को एक ऐसी हवेली मिलती है, जो पहले एक हिंदू परिवार की हुआ करती थी। लेकिन इस हवेली में एक बुजुर्ग हिंदू महिला माई अब भी रहती है और वह वहां से जाने के लिए तैयार नहीं होती। ऐसे समय में सिकंदर उसे जबरन घर से निकालने के बजाय उसकी सुरक्षा करने का फैसला करता है। इसके बाद कहानी सांप्रदायिक तनाव, हिंसा, इंसानियत और मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसला लेने की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।
आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का उद्देश्य विभाजन जैसे बेहद संवेदनशील दौर की पृष्ठभूमि में इंसानियत और एकता का संदेश सामने रखना है। फिलहाल अमीषा पटेल के बयान ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह सनी देओल के साथ एक बार फिर सकीना-तारा की जोड़ी में नजर आएंगी। ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा की नई जोड़ी देखने को मिलेगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।