Batwara 1947 Cast Salary: ‘बंटवारा 1947’ फिल्म के कलाकारों की फीस चर्चा में है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल को इस फिल्म के लिए करोड़ो रुपए मिल रहे हैं। जानें पूरी कास्ट की फीस…।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ अपनी कहानी और दमदार स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही चर्चा में है। अब फिल्म में नजर आने वाले कलाकारों की कथित फीस को लेकर भी खबरें सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए सनी देओल को करीब 60 करोड़ रुपये की फीस मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, प्रीति जिंटा और अली फजल की फीस भी करोड़ों में बताई जा रही है।

Sunny Deol की फीस सबसे ज्यादा होने का दावा

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल अहम भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के लिए सनी देओल की फीस करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अगर यह आंकड़ा सही है, तो वह फिल्म के सबसे महंगे कलाकार साबित होते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में बेस फीस के अलावा प्रॉफिट-शेयरिंग की व्यवस्था भी शामिल हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

और पढ़ें - रामायण में गुरु विश्वामित्र बनने में लगते थे 2 घंटे, अजींक्य देव ने बताया ब्रिटिश से आई मेकअप आर्टिस्ट

Preity Zinta की फीस भी करोड़ों में

फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने अपने किरदार के लिए करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है और दोनों लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं।

YouTube video player

Ali Fazal को मिलेंगे 7 करोड़?

‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट में अली फजल का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता को फिल्म के लिए करीब 7 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, अभिनेता अभिमन्यु सिंह की फीस करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, इन सभी आंकड़ों को फिलहाल रिपोर्ट्स में बताए गए अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

फिल्म का बजट कितना है?

फिल्म के बजट को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ‘बंटवारा 1947’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि कुछ जगह इसे 60-65 करोड़ रुपये के आसपास होने का दावा किया गया है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के वास्तविक बजट या कलाकारों की फीस से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

और पढ़ें - संजय दत्त ने जब ऐश्वर्या राय को भेजे फूल, खूबसूरती देख मांग बैठे थे नंबर, तब दत्त बहनों ने दी थी वॉर्निंग

क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी?

‘बंटवारा 1947’ की कहानी भारत और पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म उस दौर में हुए बड़े पैमाने पर पलायन, सांप्रदायिक तनाव और लोगों के विस्थापन की कहानी को सामने लाती है। फिल्म में सनी देओल एक मुस्लिम किरदार निभाते नजर आते हैं, जबकि प्रीति जिंटा उनके साथ दिखाई देती हैं। कहानी में दोनों का परिवार भारत से पाकिस्तान जाने के लिए तैयार होता है। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक हिंदू महिला से होती है, जो अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है। इसके बाद कहानी में इंसानियत, रिश्तों और मुश्किल हालात के बीच लिए गए फैसलों का पहलू देखने को मिलता है।

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटेड इसलिए भी है क्योंकि यह विभाजन जैसे ऐतिहासिक और संवेदनशील विषय को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली है। फिलहाल कलाकारों की फीस को लेकर सामने आए आंकड़े सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, 60 करोड़, 10 करोड़ और 7 करोड़ रुपये की फीस के दावों की आधिकारिक पुष्टि फिल्म के निर्माताओं ने नहीं की है, इसलिए इन आंकड़ों को अनुमानित रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखना उचित होगा।