ओए! ये तो तारा सिंह की अमानत है, बॉबी ने अमीषा को लगाया गले तो टूटा लोगों के सब्र का बांध

Published : Apr 27, 2026, 10:21 PM IST
ameesha patel with bobby deol

सार

अमीषा पटेल ने ‘हमराज’ शूटिंग का एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जहां भीड़ ने उन्हें बॉबी देओल को गले लगाने से रोक दिया। उन्होंने सनी देओल की लोकप्रियता से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव भी बताया, जो फैंस के बीच चर्चा में है।

मुंबई। 2001 की सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में अमीषा पटेल और सनी देओल ने सकीना और तारा सिंह के किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। 2023 में दोनों की जोड़ी एक बार फिर गदर 2 में साथ दिखी। यहां तक कि 25 साल बाद भी लोग इस जोड़ी को आज भी खूब पसंद करते हैं। इस जोड़ी को लेकर लोग कितने क्रेजी हैं, उससे जुड़ा एक किस्सा खुद अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में शेयर किया।

‘हमराज’ शूटिंग का मजेदार किस्सा

हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने फिल्म 'हमराज' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जयपुर के एक किले में क्लाइमैक्स सीन शूट हो रहा था, जिसमें उन्हें अक्षय खन्ना पर गोली चलानी थी और बॉबी देओल उन्हें गले लगाने वाले थे।

भीड़ ने सीरियस सीन को बनाया फनी

शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। सुरक्षा के लिए रस्सियां और पुलिस की व्यवस्था थी, लेकिन भीड़ बहुत उत्साहित थी। जैसे ही बॉबी देओल उन्हें गले लगाने आगे बढ़े, भीड़ चिल्लाने लगी- ओए! उसे छोड़ दो, वो तारा सिंह की अमानत है! लोग ‘गदर’ के किरदारों से इतने जुड़े हुए थे कि वे रील और रियल लाइफ में फर्क नहीं कर पा रहे थे।

सेट पर हंसी का माहौल

इस घटना के बाद माहौल अचानक मजेदार हो गया। अमीषा ने बताया कि सभी कलाकार सीन के दौरान भावुक थे, लेकिन भीड़ की प्रतिक्रिया सुनकर सब हंसने लगे। उन्होंने मजाक में बॉबी देओल से कहा, “मैं तुम्हें गले नहीं लगाऊंगी, मैं तुम्हारे भाई की अमानत हूं।”

सनी देओल की पॉपुलैरिटी का दिलचस्प किस्सा

अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ जुड़ा एक और मज़ेदार अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि सनी देओल को ढाबे का खाना बहुत पसंद है। एक बार डलहौज़ी से पठानकोट जाते समय वे एक ढाबे पर रुके। जब एक लड़का खाना लेकर आया और सनी देओल को देखा, तो वह हैरान रह गया। उसी समय टीवी पर उनकी फिल्म भी चल रही थी। लड़के ने पूछा, “आप एक ही समय में दो जगह कैसे हो सकते हैं?” और हैरानी में उसके हाथ से ट्रे छूट गई, जिससे सारा खाना सनी देओल पर बिखर गया।

अमीषा पटेल का फिल्मी सफर

अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ ‘गदर’ और ‘गदर 2’ में काम किया है। वहीं उनके भाई बॉबी देओल के साथ उन्होंने ‘हमराज़’ और ‘हमको तुमसे प्यार है’ जैसी फिल्मों में काम किया। अमीषा पटेल के करियर की बात करें तो आखिरी बार वो 'तौबा तेरा जलवा'में नजर आई थीं। फिलहाल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bhooth Bangla Day 11 Collection: दूसरे मंडे इतना हुआ कलेक्शन, 11वें दिन की कमाई देगी झटका
टूटे दांत, सूजी आंख.. कौन है स्पिलट्सविला 16 की कंटेस्टेंट जिसका मुंबई के क्लब में हुआ ये हाल