26 साल में 5 HIT देने वाली अमीषा पटेल की संपत्ति है चौंकाने वाली, गजब का कार कलेक्शन

Published : Jun 09, 2026, 11:53 AM IST

Ameesha Patel Birthday: कितने साल की हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल? अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में डेब्यू किस फिल्म से किया था? अमीषा पटेल की सबसे सफल फिल्मों में कौन-कौन सी शामिल हैं? 

PREV
16
51 साल की हुई अमीषा पटेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल 51 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 9 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। अमीषा ने अपने करियर में ज्यादा हिट फिल्में नहीं दी है, लेकिन फिर भी वे करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास अच्छा खासा कार कलेक्शन भी हैं।

26
अमीषा पटेल की नेटवर्थ

अमीषा पटेल पिछले 26 सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है। हालांकि, उनके हिस्से हिट कम ही आईं। बात उनकी संपत्ति की करें वे 280 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। वे फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और अपनी रेंटल प्रॉपर्टीज से हर महीने करोड़ों की कमाई करती हैं। उनकी मंथली इनकम 1 से 2 करोड़ रुपए हैं। वहीं, उनकी सालाना कमाई 25 करोड़ के करीब है। वे एक शो के लिए 50 से 80 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

ये भी पढ़ें... 'वो पैडेड ब्रा पहनने को कहते थे', जाह्नवी के बाद तापसी पन्नू का पुराना बयान हो रहा वायरल

36
अमीषा पटेल की संपत्ति

अमीषा पटेल का मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। इसमें इटैलियन लैंप, एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स और विंटेज सजावट की है। इसके अलावा पाली हिल में उनकी कई प्रीमियम रेंटल प्रॉपर्टीज भी हैं।

46
अमीषा पटेल का कार कलेक्शन

अमीषा पटेल कारों की शौकिन हैं। उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट (1.38 करोड़), मर्सिडीज-बेंज S-क्लास (1.88 करोड़), ऑडी Q7 (83.91 लाख), बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज (68.90 करोड़), टोयोटा फॉर्च्यूनर (33.64 लाख), किआ कार्निवल (52.42 लाख) आदि लग्जरी कारें हैं।

56
किस फिल्म से किया था अमीषा पटेल ने डेब्यू

अमिषा पटेल ने 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में उनके हीरो ऋतिक रोशन थे। डायरेक्टर राकेश रोशन की इस फिल्म ने रिलीज के साथ जोरदार गदर मचाया था। इस मूवी ने 92 अवॉर्ड जीते थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड  है।

66
अमीषा पटेल की हिट फिल्में

अमीषा पटेल ने अपने 26 साल के फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन हिट सिर्फ 5 ही हो पाई। उनकी हिट फिल्में कहो ना प्यार है, गदर एक प्रेमकथा, हमराज, भूल भुलैया, गदर 2 हैं। फिलहाल उनके पास किसी बड़ी फिल्म का ऑफर नहीं है।

ये भी पढ़ें... Welcome To The Jungle Trailer: इस दिन आएगा अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories