
90's Double Meaning Songs: नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना 'सरके चुनरिया' इन दिनों काफी विवादों में है। केंद्र सरकार ने ऑफिशियली इस गाने पर बैन लगाने का ऐलान किया है। गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर काफी हंगामा मचा था, जिसके बाद CBFC को इस गाने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वैसे, 'सरके चुनरिया' बोल वाला ये गाना कोई पहला अश्लील सॉन्ग नहीं है। 90 के दशक में डबल मीनिंग वाले कई गाने खूब चर्चा में रहे। आइए जानते हैं इन गानों के बारे में।
1994 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज के गीत "खड़ा है, खड़ा है" को विनोद राठौड़ और साधना सरगम ने गाया था। इस गीत के बोल इंदीवर ने लिखे हैं। इस गाने को लेकर काफी बवाल मचा था।
1994 में रिलीज हुई फिल्म अमानत के इस गाने के बोल काफी डबल मीनिंग हैं, जिन्हें अनवर सागर ने लिखा है। इसे लेकर खूब विवाद हुआ था। इस गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया है।
1994 में आई मूवी अमानत के इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने मिलकर गाया है। फिल्म के बोल रवि आनंद ने लिखे हैं।
1194 में आई फिल्म राजाबाबू के इस गाने को गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है। गाने को कुमार सानू और पूर्णिमा ने गाया है। गाने के बोल समीर ने लिखे हैं।
1993 में आई फिल्म खलनायक के इस गाने को माधुरी दीक्षित, इला अरुण और संजय दत्त पर फिल्माया गया है। गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया है। इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं।
1993 में आई फिल्म दलाल के इस गाने को मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया है। इस गाने को माया गोविंद ने लिखा है, जबकि कुमार सानू, अलका याग्निक, बप्पी लहरी और इला अरुण ने गाया है।
1994 में आई फिल्म विजयपथ का ये गाना ट्रेलर में था, लेकिन बाद में रिलीज नहीं किया गया। इसके बोल डबल मीनिंग होने की वजह से ये काफी चर्चा में रहा। इस गाने को इंदीवर ने लिखा, जबकि अलीशा चिनॉय ने गाया था।
1992 में रिलीज हुई फिल्म रोजा के गाने रुक्मणी, रुक्मणी को अरविंद स्वामी और मधु पर फिल्माया गया। इस गाने को बाबा सहगल, श्वेता शेट्टी और एआर रहमान ने मिलकर गाया है। इस गाने को पी मिश्रा और विक्टन पॉल एडमंड ने लिखा है।
1995 में आई मूवी आशिक मस्ताने के इस गाने को ईला अरुण और बाली ब्रह्मभट्ट ने गाया है। वहीं गीत के बोल रानी मलिक ने लिखे हैं। डबल मीनिंग वाले इस गाने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।
1985 में आई फिल्म मर्द के इस गाने को आशा भोसले और मोहम्मद अजीज ने गाया है। वहीं, इस गीत को प्रयाग राज ने लिखा है। गाने में म्यूजिक अनु मलिक का है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।