अमिताभ बच्चन जब हो गए थे 'क्लिनिकली डेड', हनुमान चालीसा पकड़े खड़ी रहीं जया बच्चन

Published : Oct 11, 2026, 12:21 PM IST

Amitabh Bachchan Coolie accident: कूली 1983 में रिलीज हुई और बड़ा हिट साबित हुई। जिस सीन में हादसा हुआ था उसे फिल्म में रखा गया और नोट भी लगाया गया कि ठीक इसी पल एक्सीडेंट हुआ था।

PREV
15
अमिताभ बच्चन जब हो गए थे 'क्लिनिकली डेड', हनुमान चालीसा पकड़े खड़ी रहीं जया बच्चन

अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी के साथ 1982 का वो खौफनाक दिन भी याद आ जाता है जब कूली की शूटिंग के दौरान हादसा हो गया था। बैंगलोर यूनिवर्सिटी में एक्शन सीन करते समय टेबल के कोने से चोट लग गई। आंत फट गई, अंदरूनी ब्लीडिंग शुरू हो गई। हालत इतनी बिगड़ी कि डॉक्टरों ने क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया। पूरा देश प्रार्थना में जुट गया। उस मुश्किल वक्त में जया बच्चन ने हिम्मत नहीं हारी। हनुमान चालीसा थामे खड़ी रहीं और जब अमिताभ की उंगली हिली तो चिल्ला उठीं- वो हिला, वो हिला। उसी पल जिंदगी वापस लौटी।

25
बैंगलोर में वो एक्शन सीन जिसने सब कुछ बदल दिया

26 जुलाई 1982 को कूली की शूटिंग चल रही थी। सीन में अमिताभ को पुनीत इस्सर के पंच के बाद टेबल पर गिरना था। उन्होंने खुद स्टंट करने का फैसला किया। टाइमिंग बिगड़ गई और वो टेबल के कोने से जा टकराए। चोट इतनी गंभीर थी कि आंत फट गई। पहले बैंगलोर में इलाज चला, फिर हालत बिगड़ने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद कॉम्प्लिकेशन हो गए। ब्लड प्रेशर एकदम गिर गया और डॉक्टर संघर्ष करते रहे।

जया बच्चन का वो पल जब उम्मीद नहीं छोड़ी

जया बच्चन ने सिमी ग्रेवाल के शो में बताया था कि उस वक्त वो हनुमान चालीसा पकड़े खड़ी थीं लेकिन ध्यान केंद्रित नहीं हो रहा था। डॉक्टर दिल की मसाज कर रहे थे, इंजेक्शन लगा रहे थे। जब सब कुछ खत्म होने को था तभी उन्होंने अमिताभ की पैर की उंगली हिलते देखी। चिल्ला उठीं कि वो हिला। डॉक्टरों ने फिर जोर लगाया और अमिताभ धीरे-धीरे रिस्पॉन्ड करने लगे। जया का कहना था कि जेठजी ने बुरे से बुरे के लिए तैयार रहने को कहा था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

35
पूरे देश ने की अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना

जब खबर फैली तो पूरा देश एकजुट हो गया। अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई। लोग व्रत रखने लगे, नंगे पैर मंदिर गए, रातभर जागरण किया। अमिताभ लिव्स का नारा गूंज उठा। वो उस वक्त स्टारडम की बुलंदियों पर थे इसलिए उनकी जंग निजी नहीं, राष्ट्रीय चिंता बन गई। अमिताभ खुद बाद में बता चुके हैं कि वो धुंध जैसे हालत में चले गए थे, कोमा जैसी स्थिति में। कुछ पलों के लिए क्लिनिकली डेड घोषित हो चुके थे।

45
कूली में रखा गया वो सीन

कूली 1983 में रिलीज हुई और बड़ा हिट साबित हुई। जिस सीन में हादसा हुआ था उसे फिल्म में रखा गया और नोट भी लगाया गया कि ठीक इसी पल एक्सीडेंट हुआ था। अमिताभ काम पर लौटे लेकिन उस चोट और लंबे इलाज का असर सालों तक रहा। कई सर्जरी करानी पड़ीं। फिर भी वो वापस आए और अपना सफर जारी रखा।

55
जिंदगी और मौत के बीच का ये किस्सा

ये घटना अमिताभ बच्चन के करियर और निजी जिंदगी दोनों की सबसे बड़ी परीक्षा थी। जया बच्चन का साथ, डॉक्टरों की मेहनत और पूरे देश की दुआओं ने उन्हें वापस लाया। आज जब वो 84 साल के हो रहे हैं तो ये पुरानी बात याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी नाजुक होती है और उम्मीद कितनी ताकतवर। कूली वाला हादसा बॉलीवुड इतिहास का ऐसा अध्याय बन गया जो कभी नहीं भुलाया जा सकता।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories