रेखा-जया नहीं, इस लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ बच्चन, 400 रुपये थी उसकी सैलरी

Published : Oct 11, 2026, 10:54 AM IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूब को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। दशकों से अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बिग बी की जिंदगी से जुड़े कई किस्से मशहूर हैं। जिसमें से एक रोचक कहानी यहां बताने जा रहे हैं।

PREV
16

अमिताभ बच्चन की लव लाइफ की बात होते ही अक्सर जया बच्चन और रेखा का नाम चर्चा में आता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले बिग बी की जिंदगी में चंदा नाम की एक लड़की भी थीं। दोनों की मुलाकात कोलकाता में नौकरी के दौरान हुई थी। उस समय अमिताभ बच्चन फिल्मों के सुपरस्टार नहीं, बल्कि करियर बनाने की कोशिश कर रहे एक युवा थे।

26

चंदा और अमिताभ बच्चन की मुलाकात कैसे हुई थी?

अमिताभ बच्चन फिल्मों में आने से पहले कोलकाता में जॉब करते थे। बताया जाता है कि नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात चंदा नाम की लड़की से हुई थी। चंदा उनकी जूनियर थीं। दोनों एक ही जगह काम करते थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। उस समय अमिताभ बच्चन की सैलरी करीब 1500 रुपये महीने थी, जबकि चंदा 400 रुपये महीना कमाती थीं।

36

अमिताभ बच्चन करना चाहते थे चंदा से शादी

रिपोर्ट के अनुसार, चंदा अमिताभ बच्चन का पहला प्यार थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर कहा जाता है कि यह करीब तीन साल तक चला। अमिताभ इस रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहते थे और उन्होंने चंदा के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था। हालांकि, चंदा ने उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इस तरह दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

46

चंदा से रिश्ता खत्म होने के बाद मुंबई आ गए अमिताभ

चंदा के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने कोलकाता की नौकरी छोड़ दी और मुंबई का रुख किया। यहां उन्होंने फिल्मों में काम पाने के लिए कोशिशें शुरू कीं। शुरुआती दौर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनकी लंबाई और आवाज को लेकर भी सवाल उठाए जाते थे। यहां तक कि ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी के लिए उन्हें कथित तौर पर उनकी आवाज के कारण रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लेकिन बाद में यही आवाज उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई।

56

जया बच्चन से कैसे हुई अमिताभ की शादी?

अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की मुलाकात फिल्मी दुनिया में काम के दौरान हुई थी। दोनों ने ‘गुड्डी’ और ‘बंसी बिरजू’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। बाद में फिल्म ‘जंजीर’ की सफलता के बाद दोनों के रिश्ते ने नया मोड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ और जया ‘जंजीर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। अमिताभ के माता-पिता ने उन्हें जया के साथ विदेश जाने से पहले शादी करने की सलाह दी। इसके बाद दोनों ने 3 जून 1973 को शादी कर ली।

और पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन से टूटे अमिताभ बच्चन! KBC में बताई उनकी सबसे बड़ी खूबी

66

रेखा से जुड़ा नाम

अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की चर्चा 1970 और 1980 के दशक में खूब हुई थी। दोनों ने ‘दो अनजाने’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘सिलसिला’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

और पढ़ें: पहली फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को मिले थे बस इतने हजार रुपए, जानिए उनका क्या किया था?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories