Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन को क्या हुआ? परिवार ने एक लाइन में बता दिया सब!

Published : May 20, 2026, 07:52 AM IST
Amitabh Bachchan hospitalisation news truth

सार

Amitabh Bachchan hospitalisation news truth: महानायक अमिताभ बच्चन अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार (19 मई) को मीडिया में खबर आई कि उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा यह तक गया कि वे 16 मई को वहां एडमिट हुए। इस बीच परिवार ने बिग बी सेहत को लेकर बड़ी अपडेट दी है।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मंगलवार रात अचानक ऐसी खबरें सामने आईं, जिन्होंने फैंस की चिंता बढ़ा दी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वे पेट संबंधी दिक्कतों के चलते मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। फिर मीडिया में ख़बरें आईं कि वे सिर्फ रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और उसी दिन घर लौट आए थे। अब परिवार के करीबी लोगों ने भी बिग बी की सेहत को लेकर अपडेट दिया है।

अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर कैसे फैली?

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमिताभ बच्चन पिछले तीन दिनों से (16 मई से) मुंबई के नानावटी अस्पताल के VIP विंग में भर्ती हैं। यह भी कहा गया कि उन्हें पेट से जुड़ी पुरानी समस्या के कारण अस्पताल में रखा गया है, जो कथित तौर पर ‘कुली’ फिल्म के हादसे के बाद से बनी हुई है। रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

क्या है बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बरों का सच?

ETimes ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने लिखा, “मिस्टर बच्चन शनिवार को नानावटी अस्पताल जरूर गए थे, लेकिन वह उनका नियमित मासिक चेकअप था। उसके बाद वे घर लौट आए थे।” बच्चन फैमिली से जुड़े एक अन्य सूत्र के हवाले से लिखा गया, "यह खबर पूरी तरह फर्जी है।" रिपोर्ट के मुताबिक, अगले ही दिन अमिताभ बच्चन को अपने घर ‘जलसा’ से ‘जनक’ तक खुद कार चलाते हुए भी देखा गया था।

अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन की रहस्यमयी ब्लॉग पोस्ट

अफवाहों के बीच बुधवार देर रात अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक रहस्यमयी कविता भी साझा की। उन्होंने लिखा:-

चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें 

 

इर बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरु करें !!!!

 

बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे

 

मुंह में डालन लागै जैसे, बोलन लागे काग रे !!!!!

उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर अस्पताल वाली अफवाहों से जोड़कर देखा जाने लगा।

रविवार को फैंस से मिलने भी पहुंचे थे बिग बी

अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर सवाल इसलिए भी उठे क्योंकि रविवार को अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने इसकी अपडेट देते हुए ब्लॉग में लिखा था, “मैं घर से बाहर अपने शुभचिंतकों से मिलने जाता हूं… हर बार मन में डर रहता है कि लोग आएंगे या नहीं… लेकिन फिर जब लोगों की आवाजें सुनता हूं तो शरीर में नई ऊर्जा आ जाती है। इतने लोगों के चेहरे पर खुशी देखना अपने आप में आशीर्वाद जैसा है।”

किन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन?

वर्कफ्रंट की बात करें तो 83 अमिताभ बच्चन इस वक्त फिल्म Kalki 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वे जल्द ही कोर्टरूम ड्रामा Section 84 में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन Ribhu Dasgupta कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने Kaun Banega Crorepati के 17वां सीजन पूरा किया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3 के बाद इन 8 फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल, 4 में धांसू कैमियो-5 इसी साल आएंगी