
मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पड़ोसी निर्मित जेसरानी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आखिरकार उनकी बिगबी से मुलाकात हो गई। इससे कुछ दिन पहले निर्मित ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ बच्चन के मुंबई स्थित आवास के बाहर होने वाले रविवार के यादगार फैन इंटरेक्शन की एक झलक पेश की थी।
वीडियो में उन्होंने मिलेनियम स्टार की काइंडनेस और Politeness के लिए आभार जताया था और उनसे मिलने की इच्छा भी जताई थी।
सोमवार (9 फरवरी) को निर्मित ने एक नया वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी मुलाकात पिंक एक्टर से हुई और उनका वीडियो वायरल होने के बाद बिग बी की टीम ने उनसे कॉन्टेक्ट किया।
वीडियो में निर्मित बच्चन के घर के बाहर उनके साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही इस क्लिप में उन्होंने बिग बी के ऑटोग्राफ की एक झलक भी दिखाई। उन्होंने कहा, "आखिरकार मैंने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर ही ली। मुझे यकीन नहीं हो रहा, लेकिन मैं आज के इस पल को कभी नहीं भूल सकता। मैं बहुत खुश हूं, मेरी खुशी का तो ठिकाना नहीं है। पूरा दिन मैं हमारी मुलाकात के बारे में ही सोच रहा था।"
मेगास्टार से अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "मुझे शाम 5 बजे जलसा बुलाया गया था, सर से मेरी मुलाकात पहले से फिक्स थी। मुझे उनकी टीम से मैसेज मिला था कि वे मुझसे मिलने के लिए तैयार हैं। इसलिए मैं वहां गया और उनका इंतजार किया। वे आए, अपने फैंस का अभिवादन किया और उनके घर से रविवार का दर्शन लाइव देखा। जब मैं उनके पैर छूने गया, तो उन्होंने मुझे रोक दिया और मना किया। उन्होंने फोटो खिंचवाने के लिए अपनी परमिशन दी। वे बहुत ही काइंड और सिंपल कंपर्टेबल नेचर के हैं।"
हर रविवार को बच्चन जुहू स्थित अपने बंगले के बाहर जमा हुए सैकड़ों फैंस का अभिवादन करने के लिए बाहर निकलते हैं। यह परंपरा उनके फैंस के प्रति उनके सम्मान का प्रतीक बन गई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।