अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ की रिलीज को 36 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर मुकुल आंनद की ये फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इतना ही नहीं एक गलती की वजह से फिल्म डिजास्टर रही। इसके प्रोड्यूसर यश जौहर थे।
36 साल पहले आई अमिताभ बच्चन की 181 मिनट की फिल्म अग्निपथ का रिलीज से पहले खूब हल्ला सुनाई दिया, लेकिन जैसे ही ये सिनेमाघरों में पहुंची इसे देखते ही दर्शकों का दिमाग खराब हो गया। बताया जाता है कि फिल्म इतनी बकवास थी कि लोगों ने सिनेमाघरों की सीटें तक फाड़ दी थी।
26
अग्निपथ में किए गए कई अजीबोगरीब प्रयोग
रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर मुकुल आनंद ने फिल्म अग्निपथ में कई अजीबोगरीब प्रयोग किए थे। हद से ज्यादा प्रयोग करने के कारण लोगों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया था। कम ही लोग जानते हैं कि इसकी शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के मुंह में रुई ठूसी गई थी ताकि उनके गाल पिचके ना दिखे और आवाज थोड़ी डिफरेंट लगे।
फिल्म अग्निपथ में अमिताभ बच्चन का स्टाइल, आवाज और लुक दर्शकों को पसंद नहीं आया था। कहा जाता है कि गाना जुम्मा चुम्मा दे दे.. फिल्म अग्रिपथ के लिए लिखा गया था। बाद में मेकर्स को लगा कि ये गाना फिल्म में फिट नहीं बैठेगा तो इसे हटा दिया गया। बाद में ये गाना फिल्म हम में यूज किया गया और ये सुपरहिट रहा।
46
फिल्म अग्निपथ के मजेदार फैक्ट्स
फिल्म अग्निपथ में विलेन का रोल डैनी ने प्ले किया था। फिल्म में उनके कैरेक्टर के नाम को लेकर खूब विचार किया गया और आखिर में उन्होंने खुद कांचा चीना नाम सजेक्ट किया था। इसमें मिथुन चक्रवर्ती ने कृष्णन अय्यर नाम का किरदार निभाया था, जो उनके एक दोस्त से इन्सपायर्ड था। फिल्म को 4-5 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 10.5 करोड़ कमाए थे और ये डिजास्टर रही थी।
56
फिल्म अग्निपथ का रीमेक
2012 में प्रोड्यूसर करन जौहर ने अग्निपथ का रीमेक बनाया। डायरेक्टर करन मल्होत्रा की इस फिल्म में ऋतिक रोशन-प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इनके साथ संजय दत्त, ऋषि कपूर, जरीना वहाब, ओम पुरी, पंकज त्रिपाठी भी थे। इस फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन वाली अग्निपथ जैसी ही थी।
66
ऋतिक रोशन वाली अग्निपथ
ऋतिक रोशन वाली अग्निपथ को 58 करोड़ के बजट में तैयार किया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई की और 193 करोड़ का बिजनेस किया। ये फिल्म 26 जनवरी 2012 को रिलीज हुई थी और साल की छठी सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।