
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का मंच अक्सर सितारों से जुड़े दिलचस्प किस्सों और उनकी जिंदगी के अनसुने पहलुओं का गवाह बनता है। अब शो के एक खास एपिसोड में अमिताभ बच्चन, राजकुमार राव और शाहरुख खान से जुड़ी बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। राजकुमार राव ने जहां शाहरुख खान के सफर से प्रेरणा लेने की बात कही, वहीं अमिताभ बच्चन ने किंग खान के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के आगामी एपिसोड में राजकुमार राव, वामिका गब्बी और उज्ज्वल निकम नजर आने वाले हैं। बातचीत के दौरान राजकुमार राव ने बताया कि वह काफी कम उम्र में तय कर चुके थे कि उन्हें एक्टिंग करनी है। राजकुमार ने अमिताभ बच्चन से कहा कि शाहरुख खान भी दिल्ली से आते हैं और उनकी जर्नी ने उन्हें काफी इंस्पायर किया है। राजकुमार के मुताबिक, शाहरुख एक मिडिल क्लास परिवार से दिल्ली से निकले, थिएटर किया, टेलीविजन के कई शोज में काम किया और इसके बाद हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार बन गए।
और पढ़ें - मैरी कॉम खत्म करना चाहती थीं जिंदगी, बिग बॉस-20 में फूट-फूट कर रोईं
राजकुमार राव ने अपने शुरुआती दिनों का एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे, तो एक टीवी शो के लिए आए थे, लेकिन वहां उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके बावजूद उन्होंने अपना सपना नहीं छोड़ा। राजकुमार ने बताया कि वह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर भी खड़े रहा करते थे। शाहरुख की जर्नी को देखकर उन्हें अपने सपने पर टिके रहने की प्रेरणा मिलती थी।
राजकुमार की बात सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने शाहरुख के जज्बे और उनकी सोच की तारीफ करते हुए कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में आसानी से हार नहीं मानते। अमिताभ बच्चन ने बताया कि किसी भी समस्या के सामने शाहरुख का रवैया ऐसा रहता है कि वह बात करते हैं और सामने वाले का कॉन्फिडेंस बढ़ाते हैं। अमिताभ की इस बात से साफ नजर आया कि वह शाहरुख के काम करने के तरीके और उनके पॉजिटिव एटीट्यूड से प्रभावित हैं।
शाहरुख खान की जर्नी को बॉलीवुड में अक्सर संघर्ष और मेहनत की मिसाल के तौर पर देखा जाता है। दिल्ली से निकलकर टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख ने आगे चलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। राजकुमार राव के लिए भी शाहरुख का यही सफर प्रेरणा बना। राजकुमार ने बताया कि वह खुद कम उम्र में एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला कर चुके थे और शाहरुख की कहानी ने उनके इस सपने को और मजबूत किया।
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘भूतनाथ’ जैसी फिल्मों में साथ देखा गया है। ऐसे में अमिताभ बच्चन का शाहरुख के बारे में यह कहना कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपने आसपास के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, दोनों सितारों के बीच सम्मान और बॉन्डिंग की एक झलक देता है। ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का यह सेगमेंट इसलिए भी खास नजर आ रहा है क्योंकि इसमें एक तरफ राजकुमार राव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया, तो दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान के व्यक्तित्व का वह पहलू बताया, जो उनके साथ काम कर चुके लोग करीब से देख चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।