
एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame) को रिलीज हुए करीब सात साल हो चुके हैं, लेकिन मार्वल (Marvel) ने इस कहानी का दरवाजा एक बार फिर खोल दिया है। एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर (Avengers: Endgame Encore) के नाम से फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में वापस आ गई है। इस बार मूवी में नया फुटेज जोड़ा गया है, जो वाली एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) की कहानी से जुड़ता है। तो सवाल है कि अगर आपने 2019 में एंडगेम (Endgame) थिएटर में देखी थी, तो क्या अब फिर टिकट खरीदने की जरूरत है? आइए जानते हैं फिल्म के एन्कोर वर्जन (Encore Version) में क्या खास है।
एंडगेम एन्कोर (Endgame Encore) मूल 2019 की फिल्म का ही एक्सटेंडेड थिएट्रिकल वर्जन (Theatrical Version) है। कहानी का मुख्य हिस्सा वही है, लेकिन मार्वल ने इसमें एक्स्ट्रा सीन (Scenes) जोड़े हैं। फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट है। यानी मूल फिल्म के मुकाबले रनटाइम (Runtime) बढ़ा है। नए फुटेज की अवधि करीब चार मिनट बताई गई है।
इस री-रिलीज (Re-release) का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका एवेंजर्स: डूम्सडे कनेक्शन है। मार्वल ने नए फुटेज को इस तरह तैयार किया है कि एंडगेम (Endgame) और आने वाली फिल्म के बीच कहानी का पुल बनाया जा सके। निर्देशक जो रूसो (Joe Russo) ने भी बताया है कि एक्स्ट्रा फुटेज का मकसद दोनों फिल्मों की कहानी को जोड़ना है।
अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि एंडगेम एन्कोर (Endgame Encore) पूरी तरह नई फिल्म होगी, तो ऐसा नहीं है। फिल्म की मूल कहानी वही है, जिसे मार्वल फैंस (Marvel Fans) पहले से जानते हैं। थैनोस (Thanos) के बाद की दुनिया, एवेंजर्स का दोबारा एकजुट होना और टाइम ट्रैवल वाली कहानी इसमें पहले की तरह मौजूद है। फर्क मुख्य रूप से उन एक्स्ट्रा हिस्सों में है, जिन्हें आने वाली एमसीयू कहानी (MCU Story) से जोड़ने के लिए शामिल किया गया है।
मार्वल फैंस के लिए एक और बड़ा अट्रैक्शन रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) हैं। वह एवेंजर्स: डूम्सडे में टोनी स्टार्क (Tony Stark) के रूप में नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम (Doctor Doom) के किरदार में एमसीयू (MCU) में वापसी कर रहे हैं। एंडगेम एन्कोर के नए हिस्से इस आने वाले अध्याय की तरफ भी इशारा करते हैं। इससे मार्वल की पुरानी और नई एवेंजर्स कहानी के बीच कनेक्शन को लेकर उत्सुकता बढ़ती है।
और पढ़ें: Don't Be Shy Review: आलिया भट्ट की फिल्म देखने से पहले जानें 5 वजह, क्यों देखें और क्यों छोड़ें?
अगर आपने एंडगेम को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का मन बनाया है, तो एन्कोर वर्जन आपको नया अनुभव दे सकता है। खासकर उन दर्शकों के लिए जो एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) से पहले एमसीयू (MCU) की पिछली कहानी को फिर से याद करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Daayra Movie Review: गंभीर कहानी और दमदार एक्टिंग, कैसी है करीना-पृथ्वीराज की फिल्म?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।