
संजय लीला भंसाली की मचअवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर के इंटेंस फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट का भी पहला लुक सामने आ गया है। इस पोस्टर में आलिया का ऐसा ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज देखने को मिला है, जिसे देखकर फैंस की नजरें उन पर टिक गई हैं। भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर आलिया का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- “आग भी, दिलों की जान भी!”
पोस्टर में आलिया भट्ट एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने चमकदार रेड सीक्विन आउटफिट पहना है, जिसके साथ फेदर वाला हेडपीस उनके लुक को और भी ड्रामेटिक बना रहा है। उनका पूरा लुक पुराने दौर के कैबरे ग्लैमर की याद दिलाता है। पोस्टर में आलिया का कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन और अंदाज उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। आलिया का यह अवतार उनके पिछले किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है। रेट्रो स्टाइल, चमकदार कॉस्ट्यूम और बैकग्राउंड में नजर आ रहा थिएट्रिकल सेटअप फिल्म की दुनिया को लेकर कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी आलिया के किरदार के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं रखी है।
और पढ़ें - गोविंदा-कोमल रानी पर भड़कीं कश्मीरा शाह! बोलीं- ‘होम ब्रेकर्स को ग्लैमराइज करना बंद करें...’
आलिया के फर्स्ट लुक के साथ मेकर्स ने जो लाइन लिखी है, उसने भी खूब ध्यान खींचा है। “आग भी, दिलों की जान भी!” इस टैगलाइन के जरिए फिल्म में आलिया के किरदार की एनर्जी और उसके इंटेंस अंदाज की झलक मिलती है। आलिया ने भी अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा लुक शेयर किया है।
और पढ़ें - बिग बॉस 20 कैप्टेंसी टास्क में हाथापाई! काजी तौकीर Vs यंग डीएसए की गहमा-गहमी का वीडियो वायरल
आलिया से ठीक एक दिन पहले फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। रणबीर पोस्टर में विंटेज कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नजर आए। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट, सनग्लासेस और रेट्रो हेयरस्टाइल के साथ मूंछ रखी हुई थी। उनका शांत और स्टाइलिश अंदाज उस वक्त चौंकाता है, जब उनकी खून से सनी और घायल बांह नजर आती है। उनकी शर्ट पर भी चोट और खून के निशान दिखाई देते हैं। रणबीर के पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा था- “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून!” इसके बाद फिल्म की दुनिया को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई।
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। यह फिल्म रणबीर और भंसाली की दोबारा साथ आने वाली फिल्म है। रणबीर ने भंसाली के निर्देशन में अपने बॉलीवुड डेब्यू ‘सांवरिया’ में काम किया था, जबकि आलिया ने उनके साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम किया था। विक्की कौशल की भंसाली के साथ यह पहली बड़ी फिल्म है।
‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने कन्फर्म कर दी है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिल्म के नए पोस्टर्स ने फिलहाल कहानी से ज्यादा इसके किरदारों की दुनिया को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। रणबीर के घायल और इंटेंस लुक के बाद आलिया का ग्लैमरस रेट्रो अवतार सामने आने से साफ है कि संजय लीला भंसाली फिल्म की विजुअल दुनिया को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब फैंस को विक्की कौशल के फर्स्ट लुक और फिल्म की कहानी से जुड़े बाकी खुलासों का इंतजार है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।