Kashmera Shah on Govinda and Komal Rani News: गोविंदा और कोमल रानी के एक साथ दर्शन के बाद विवाद गहरा गया है। कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर 'होम ब्रेकर्स' की आलोचना की है।
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच गोविंदा का अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचना सुर्खियों में आ गया। अब इस पूरे मामले के बीच गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।
कश्मीरा शाह ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
कश्मीरा शाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। हालांकि, उनकी पोस्ट ऐसे समय में आई है जब गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा के दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कश्मीरा ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि लोग एक ‘मिस्ट्री वुमन’ को इतना ग्लैमराइज करके उसके बारे में पोस्ट क्यों कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ‘होम ब्रेकर्स’ को ग्लैमराइज करने और उन पुरुषों को आदर्श मानने पर सवाल उठाया, जो अपनी समर्पित पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी महिलाओं के साथ चले जाते हैं। उन्होंने इसे बेहद गलत बताते हुए लोगों से इस तरह की चीजों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की। कश्मीरा ने अपनी पोस्ट के साथ फैमिली, चीटिंग, मैरिज और वाइफ जैसे हैशटैग भी लगाए।
और पढ़ें - गोविंदा ने की गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर भरे दिखीं कोमल रानी, साथ पहुंचे लालबागचा राजा - Video
क्या गोविंदा और कोमल रानी पर था इशारा?
कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में गोविंदा, कोमल रानी या सुनीता आहूजा का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है। लेकिन पोस्ट का समय और उसमें लिखी बातें सोशल मीडिया यूजर्स को गोविंदा-कोमल रानी से जोड़ने पर मजबूर कर रही हैं। दरअसल, 22 सितंबर को गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा पहुंचे थे। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और गोविंदा ने आरती में भी हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि सुनीता आहूजा ने भी उसी दिन लालबागचा राजा के दर्शन किए थे, लेकिन वह वहां अलग पहुंची थीं। गोविंदा और कोमल रानी की साथ में मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है, जब दोनों के रिश्ते को लेकर पहले से ही तरह-तरह की रिपोर्ट्स और चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
कृष्णा अभिषेक ने भी किया पोस्ट को लाइक
कश्मीरा शाह की पोस्ट इसलिए भी चर्चा में आ गई क्योंकि उनके पति और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने इस पोस्ट को लाइक किया। कृष्णा और गोविंदा के परिवार के बीच रिश्तों को लेकर भी लंबे समय से चर्चा होती रही है। कश्मीरा इससे पहले भी सुनीता आहूजा के समर्थन में अपनी बात रख चुकी हैं। अगस्त में उन्होंने कहा था कि सुनीता उनके परिवार का हिस्सा हैं और वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर सुनीता अब अपनी बात कह रही हैं तो इसकी कोई वजह जरूर होगी।
और पढ़ें - ‘हनुमान अंश’ की नहीं थम रही बॉक्स ऑफिस रफ्तार, ‘टॉक्सिक’ के बाद 'बॉर्डर-2' का टूटेगा घमंड?
सुनीता आहूजा का बयान भी हुआ था वायरल
कश्मीरा की पोस्ट से पहले सुनीता आहूजा भी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में थीं। गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा पहुंचने के अगले दिन सुनीता को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने इंसानों को लेकर एक क्रिप्टिक टिप्पणी की और कहा, “जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान।” उनके इस बयान को भी सोशल मीडिया पर गोविंदा से जुड़ी मौजूदा चर्चाओं के संदर्भ में देखा गया।
गोविंदा और सुनीता की शादी को 39 साल
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। पिछले कुछ महीनों से उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं। वहीं, गोविंदा और कोमल रानी की जोड़ी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाली है। दोनों की साथ में सार्वजनिक मौजूदगी के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हुई हैं। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पहले उन खबरों को खारिज किया था जिनमें अभिनेता की दूसरी शादी की बात कही गई थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है और न ही ऐसा होगा। फिलहाल कश्मीरा शाह ने अपनी नई पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। ऐसे में उनकी पोस्ट वास्तव में किसके लिए थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा दर्शन के तुरंत बाद सामने आई इस पोस्ट ने एक बार फिर इस पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है।
