MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • ‘हनुमान अंश’ की नहीं थम रही बॉक्स ऑफिस रफ्तार, ‘टॉक्सिक’ के बाद 'बॉर्डर-2' का टूटेगा घमंड?

‘हनुमान अंश’ की नहीं थम रही बॉक्स ऑफिस रफ्तार, ‘टॉक्सिक’ के बाद 'बॉर्डर-2' का टूटेगा घमंड?

Hanuman Ansh Box Office New Records: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस जर्नी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि फिल्म ने पहले दो हफ्तों में सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये के आसपास कमाए थे, लेकिन बाद में इसकी कमाई तेजी से बढ़ी है।

4 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 23 2026, 04:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
‘हनुमान अंश’ की नहीं थम रही बॉक्स ऑफिस रफ्तार, ‘टॉक्सिक’ के बाद बॉर्डर 2 का टूटेगा घमंड?
Image Credit : X

‘हनुमान अंश’ की नहीं थम रही बॉक्स ऑफिस रफ्तार, ‘टॉक्सिक’ के बाद बॉर्डर-2 का टूटेगा घमंड?

शोभिनाव सतैया स्टारर और विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चौंकाने वाला प्रदर्शन कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को रिलीज हुए 47 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई अभी भी जारी है। सातवें हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

47वें दिन कितनी हुई कमाई?

‘हनुमान अंश’ ने 47वें दिन यानी सातवें मंगलवार को भारत में 4.90 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। फिल्म को इस दिन 7,702 स्क्रीन्स पर दिखाया गया। खास बात यह है कि 46वें दिन फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी 47वें दिन कलेक्शन में करीब 18 फीसदी का उछाल देखने को मिला। फिल्म का भारत में अब तक का नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 331.70 करोड़ रुपये है। विदेशों से फिल्म ने करीब 34.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन बढ़कर 366.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
सातवें हफ्ते में भी जारी है कमाई
Image Credit : X

सातवें हफ्ते में भी जारी है कमाई

फिल्म के सातवें हफ्ते की शुरुआत सोमवार को हुई थी। 46वें दिन यानी सातवें सोमवार को ‘हनुमान अंश’ ने 4.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे पहले सातवें रविवार को फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये, शनिवार को 9.75 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सातवें हफ्ते की शुरुआत से पहले फिल्म ने छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं पांचवें हफ्ते में इसकी कमाई 90.25 करोड़ रुपये रही, जो अब तक फिल्म का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला हफ्ता है। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये रहा था।

37
शुरुआत बेहद धीमी, फिर बदली पूरी कहानी
Image Credit : Instagram

शुरुआत बेहद धीमी, फिर बदली पूरी कहानी

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रही थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में तो इसका कलेक्शन सिर्फ 40 लाख रुपये रहा। इसके बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म ने अचानक रफ्तार पकड़ी और 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद चौथे हफ्ते में 61 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सातवें हफ्ते में अब तक फिल्म 37.55 करोड़ रुपये जोड़ चुकी है।

47
‘टॉक्सिक’ को भी छोड़ा पीछे
Image Credit : X

‘टॉक्सिक’ को भी छोड़ा पीछे

‘हनुमान अंश’ ने अब यश की पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार कर लिया है। ‘टॉक्सिक’ ने करीब 342.07 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कारोबार किया था। इसके मुकाबले ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये है। यानी फिल्म ने ‘टॉक्सिक’ से करीब 24.38 करोड़ रुपये ज्यादा कमा लिए हैं।

खास बात यह है कि दोनों फिल्मों की शुरुआत में जमीन-आसमान का अंतर था। ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, बाद में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसकी कमाई में लगातार इजाफा हुआ।

57
अब ‘बॉर्डर 2’ पर नजर
Image Credit : Facebook

अब ‘बॉर्डर 2’ पर नजर

‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़ने के बाद अब ‘हनुमान अंश’ के सामने अगला बड़ा आंकड़ा ‘बॉर्डर 2’ का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में करीब 329.43 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड करीब 464.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ‘हनुमान अंश’ के भारत में 280.93 करोड़ रुपये नेट हैं। यानी घरेलू नेट कलेक्शन के मामले में ‘बॉर्डर 2’ को पार करने के लिए फिल्म को करीब 48.50 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दोनों फिल्मों के बीच करीब 98.05 करोड़ रुपये का अंतर है।

67
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से कितना पीछे?
Image Credit : instagram

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से कितना पीछे?

‘हनुमान अंश’ की तुलना अब 2026 की बड़ी फिल्मों से भी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने करीब 844 करोड़ रुपये नेट इंडिया और 1,300 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे। वहीं ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1,813 करोड़ रुपये बताया गया है, जिसमें भारत का नेट कलेक्शन 1,186.32 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से ‘हनुमान अंश’ का 366.45 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इन आंकड़ों से काफी नीचे है। हालांकि, फिल्म ने बेहद छोटे बजट और धीमी शुरुआत के बावजूद लंबी थिएट्रिकल रन के जरिए अपनी कमाई में बड़ा इजाफा किया है।

77
47 दिनों में बदल गई ‘हनुमान अंश’ की कहानी
Image Credit : instagram

47 दिनों में बदल गई ‘हनुमान अंश’ की कहानी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस जर्नी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि फिल्म ने पहले दो हफ्तों में सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये के आसपास कमाए थे, लेकिन बाद में इसकी कमाई तेजी से बढ़ी। फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी ‘टॉक्सिक’ के साथ मुकाबले को लेकर कहा था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी फिल्म यश की बड़ी फिल्म के सामने एक दिन भी टिक पाएगी।

अब 47 दिन बाद फिल्म न सिर्फ ‘टॉक्सिक’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर चुकी है, बल्कि 366.45 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गई है। अब देखना होगा कि सातवें हफ्ते के बाद इसकी रफ्तार कितनी बनी रहती है और क्या यह ‘बॉर्डर 2’ के 464.50 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े के करीब पहुंच पाती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mirzapur Collection Day 19: 19वें दिन कितना कमा ले गई मिर्जापुर, तोड़ा अक्षय की इस फिल्म का रिकॉर्ड
Recommended image2
गोविंदा-कोमल रानी के Viral Video के बाद बोलीं सुनीता अहूजा, इंसान धोखेबाज होते हैं..जानवर बेहतर
Recommended image3
Bads of Bollywood 2: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का आएगा सीजन 2, आर्यन खान जानें कबसे शुरू करेंगे शूटिंग
Recommended image4
अक्षय कुमार का टूटा रिकॉर्ड, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने इस हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म को भी पछाड़ा
Recommended image5
‘रोल के लिए सही इंसान के साथ सोईं एक्ट्रेसेस’, नतालिया जानोसजेक ने सुनाया बॉलीवुड का सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved