
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी काम के प्रति अपने जुनून से किसी को भी हैरान कर सकते हैं। दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय बिग बी आज भी लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि पिछले कुछ समय से उनका काम इतना ज्यादा और व्यस्त रहा कि नींद, खाना और आराम तक के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी शूटिंग और काम के घंटे सुबह 7 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7 बजे तक चल रहे थे। यानी कई मौकों पर उन्हें करीब 24 घंटे लगातार काम करना पड़ा।
अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में फैन्स से ब्लॉग में देरी के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि काम के घंटे और उसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि वह नियमित रूप से अपने फैन्स से जुड़ने के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे थे। उन्होंने लिखा कि उनके काम के घंटे सुबह 7 बजे से अगले दिन लगभग 7 बजे तक खिंच रहे थे। इस दौरान कई दिन ऐसे रहे जब उन्हें 24 घंटे काम करना पड़ा। अमिताभ ने साफ कहा कि उनके लिए कमिटमेंट सबसे पहले आता है, जिसके आगे समय, नींद और खाना तक पीछे छूट गए।
और पढ़ें - Box Office और OTT पर धमाल, Awarapan 2 से Batwara 1947 तक, इस वीक आएंगी 6 बड़ी फिल्में और TV शोज
अमिताभ बच्चन ने अपने काम को लेकर अपनी सोच भी साझा की। उनके मुताबिक, जब कोई जिम्मेदारी या कमिटमेंट लिया जाता है तो उसे प्राथमिकता देना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि अब उन्हें थोड़ा ब्रेक मिला है क्योंकि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वह अपने ब्लॉग के जरिए पहले की तरह नियमित रूप से फैन्स से जुड़ पाएंगे। बिग बी ने लिखा कि उन्हें अपने सिस्टम को फिर से व्यवस्थित करने की जरूरत है, जिसके बाद वह अपने फैन्स के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने काम को लेकर अपनी सोच के बारे में खुलकर बात की हो। इससे पहले भी वह बता चुके हैं कि उनके लिए नियमित रूप से काम करना उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इस साल की शुरुआत में एक ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ ने बताया था कि जब वह किसी दिन काम नहीं करते हैं तो उनकी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है। उन्होंने ऐसे दिन को ‘lazy’ बताते हुए कहा था कि बिना किसी वजह के काम न करना भी उन्हें परेशान करता है। उनकी बातों से साफ है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी काम उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।
और पढ़ें - 'ना मैंने चुम्मा लिया, ना चुम्मा दिया...', कुमार शानू ने उदित नारायण पर साधा निशाना
काम के इसी जुनून के बीच अमिताभ बच्चन एक बार फिर ‘Kaun Banega Crorepati’ (KBC) के 18वें सीजन के साथ टीवी पर लौट आए हैं। शो का नया सीजन 10 अगस्त को रात 9 बजे Sony Entertainment Television और Sony LIV पर शुरू हुआ है। इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है। अमिताभ लंबे समय से इस क्विज शो की पहचान बने हुए हैं और उनकी होस्टिंग को दर्शक काफी पसंद करते हैं।
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन को आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब अमिताभ बच्चन इसके सीक्वल की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का यह लगातार काम करना बताता है कि उनके लिए उम्र से ज्यादा मायने उनका काम और उससे जुड़ी प्रतिबद्धता रखती है। हालांकि, खुद अमिताभ के मुताबिक इस बिजी शेड्यूल के दौरान नींद और खाने जैसी जरूरी चीजों के लिए भी समय निकालना मुश्किल हो गया था और उनकी बढ़ती उम्र में ये काफी खतरनाक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।