Kumar Sanu Latest Interview on Udit Narayan Controversy: एक इंटरव्यू में कुमार सानू ने उदित नारायण के पुराने किस विवाद पर मजाकिया टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 90 के दशक की उनकी बिजनेस राइवलरी अब दोस्ती में बदल चुकी है और उनके बीच कोई मुकाबला नहीं है।
90 के दशक के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स कुमार सानू और उदित नारायण ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए हैं। दोनों ने अपने करियर के दौरान एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और एक दौर में दोनों की आवाज लगभग हर बड़े रोमांटिक गाने का हिस्सा हुआ करती थी। हालांकि, सालों बाद दोनों के बीच प्रोफेशनल मुकाबले की जगह दोस्ती ने ले ली है। इसी बीच कुमार सानू ने एक हालिया इंटरव्यू में उदित नारायण से जुड़े पुराने Kiss Controversy को लेकर मजेदार अंदाज में चुटकी ली है।
कुमार सानू ने उदित नारायण पर क्यों ली चुटकी?
दरअसल, The Lallantop को दिए इंटरव्यू में कुमार सानू से उनकी जबरदस्त फीमेल फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया। 90 के दशक में उनके रोमांटिक गानों के लाखों दीवाने थे और आज भी उनकी आवाज का जादू बरकरार है। इसी सवाल के दौरान कुमार सानू ने उदित नारायण के वायरल Kiss Video का जिक्र करते हुए मजेदार अंदाज में कहा, ‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा खाया, ना मैंने किसी को खाया। ना तो मैंने चुम्मा दिया, ना लिया। मैंने वो सब नहीं किया।' कुमार सानू का यह जवाब सुनकर साफ था कि वह इस पूरे मामले को गंभीर विवाद की तरह नहीं बल्कि मजाकिया अंदाज में ले रहे थे। उनके इस बयान ने उदित नारायण से जुड़ी उस पुरानी वायरल कंट्रोवर्सी की यादें एक बार फिर ताजा कर दीं।
और पढ़ें - गोविंदा ने अफेयर्स आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘सुनीता आहूजा इतने प्यार से गाली देती हैं कि...’
उदित नारायण के साथ कैसी है कुमार सानू की दोस्ती?
इसी बातचीत में कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपने रिश्ते और 90 के दशक की प्रोफेशनल प्रतिद्वंद्विता पर भी बात की। उन्होंने माना कि करियर के शुरुआती और सफल दौर में दोनों के बीच मुकाबला हुआ करता था। उस समय दोनों ही सिंगर्स बॉलीवुड के टॉप प्लेबैक सिंगर्स में शामिल थे और बड़े स्टार्स के लिए गाने का मौका हासिल करने की होड़ रहती थी। लेकिन वक्त के साथ हालात बदल गए। अब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और कुमार सानू के मुताबिक आज उनके बीच उस तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं है। कुमार ने संकेत दिया कि अब दोनों के पास एक-दूसरे से मुकाबला करने के लिए कुछ साबित करने जैसा नहीं है। यही वजह है कि पुराने कॉम्पिटिशन की जगह अब दोस्ती और आपसी सम्मान ने ले ली है।
क्या था उदित नारायण का Kiss Controversy?
यह मामला साल 2025 में तब सुर्खियों में आया था, जब उदित नारायण के एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में सिंगर स्टेज पर अपनी फीमेल फैंस के साथ सेल्फी लेते और उनसे बातचीत करते नजर आए थे। इसी दौरान एक महिला फैन उदित नारायण के करीब आई और उनके गाल पर Kiss करने की कोशिश करती दिखाई दी। वीडियो में उदित ने अपना चेहरा उसकी तरफ मोड़ा, जिसके बाद दोनों के होंठ आपस में टच हो गए। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसके बाद सिंगर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सहमति यानी Consent को लेकर भी सवाल उठाए। इसके बाद उदित नारायण के पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगे, जिनमें वह महिला फैंस और सिंगर्स के साथ काफी करीब नजर आ रहे थे।
और पढ़ें - Batwara 1947 Cast Fees: सनी देओल 60 करोड़ तो प्रीति जिंटा को इतनी कम फीस, जानें बाकी कास्ट चार्जेस
उदित नारायण ने विवाद पर क्या सफाई दी थी?
वायरल वीडियो पर बढ़ते विवाद के बाद उदित नारायण ने भी अपनी तरफ से सफाई दी थी। उन्होंने HT City से बातचीत में कहा था कि फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए काफी उत्साहित होते हैं और कई बार अपना प्यार अलग-अलग तरीकों से जाहिर करते हैं। उन्होंने कहा था कि कुछ फैंस हाथ मिलाते हैं, कुछ हाथ पर Kiss करते हैं और इस तरह की चीजें फैंस की दीवानगी का हिस्सा होती हैं। उदित ने यह भी कहा था कि इस मामले को जरूरत से ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। सिंगर ने यह भी बताया था कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके आसपास बॉडीगार्ड्स रहते हैं और बड़ी संख्या में फैंस उनसे मिलने की कोशिश करते हैं।
90s में कुमार सानू और उदित नारायण का था दबदबा
कुमार सानू और उदित नारायण दोनों ही 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय पुरुष प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं। कुमार सानू की आवाज खास तौर पर रोमांटिक गानों के लिए पहचानी गई, जबकि उदित नारायण ने रोमांस से लेकर फैमिली और डांस नंबर्स तक हर तरह के गानों में अपनी अलग पहचान बनाई। दोनों सिंगर्स ने एक ही दौर में कई बड़े एक्टर्स के लिए अपनी आवाज दी और बॉलीवुड म्यूजिक के सुनहरे दौर को यादगार बनाने में अहम योगदान दिया। आज दोनों के बीच भले ही पहले जैसी प्रोफेशनल प्रतियोगिता नहीं है, लेकिन उनकी दोस्ती और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बरकरार है। ऐसे में कुमार सानू का उदित नारायण की Kiss Controversy पर यह मजेदार कमेंट पुराने दोस्तों के बीच की हल्की-फुल्की नोकझोंक की तरह नजर आया।
