Govinda Affairs Allegations By Sunita Ahuja: अब आखिरकार अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता के अफेयर्स के दावों पर रिएक्शन दिया है। जानें एक्टर ने क्या कहा।
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में अभिनेता पर कथित अफेयर्स को लेकर कई दावे किए थे। अब गोविंदा ने इन आरोपों और सुनीता के मीडिया में उनके बारे में खुलकर बात करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने पत्नी के प्रति नाराजगी जाहिर करने के बजाय उनके कई पहलुओं को स्वीकार किया और कहा कि सुनीता उन्हें ‘प्यार से गाली’ भी देती हैं।
सुनीता के आरोपों पर क्या बोले गोविंदा?
ANI से बातचीत के दौरान गोविंदा ने सुनीता आहूजा द्वारा उनके कथित अफेयर्स को लेकर किए गए दावों पर बात की। अभिनेता ने कहा कि सुनीता ने परिवार और बच्चों की परवरिश में अहम भूमिका निभाई है। गोविंदा ने कहा, ‘इतने प्यार से गाली देती हैं मुझे और मैं खता भी हूं’। उन्होंने आगे बताया कि सुनीता उनके परिवार और बच्चों के लिए हमेशा मौजूद रही हैं और उन्होंने घर को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभिनेता के मुताबिक, परिवार में बच्चों की परवरिश से लेकर उन्हें आगे बढ़ाने तक सुनीता का योगदान काफी अहम रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार में बच्चों की सफलता के पीछे दोनों की मेहनत रही है।
और पढ़ें - Govinda और David Dhawan की 17 फिल्मों के बाद क्यों टूटी जोड़ी? सालों बाद खुला राज
मीडिया में गोविंदा के बारे में बोलने पर भी दिया जवाब
सुनीता आहूजा अक्सर इंटरव्यूज और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर गोविंदा से जुड़ी बातें खुलकर करती रही हैं। इस बारे में गोविंदा ने कहा कि बाहरी लोगों को कई बार किसी रिश्ते की पूरी सच्चाई पता नहीं होती। उन्होंने इशारा किया कि किसी व्यक्ति के बारे में लगातार नकारात्मक बातें करने से दूरी पैदा हो सकती है। गोविंदा ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सफलता पाने के लिए अपने ही लोगों की आलोचना करना जरूरी है। अभिनेता ने कहा कि सुनीता कभी-कभी पहले तारीफ करती हैं और फिर आलोचना कर देती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सुनीता में प्यार ज्यादा नजर आता है।

सुनीता ने गोविंदा के कथित अफेयर्स पर क्या कहा था?
दरअसल, सुनीता आहूजा ने हाल ही में रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर्स का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर वह उनके पति के बारे में सामने आने वाली हर बात को लेकर परेशान होतीं, तो शायद उनका रिश्ता इतने साल तक नहीं चल पाता। सुनीता ने कथित तौर पर कहा था कि गोविंदा की जिंदगी में कई महिलाओं से जुड़े किस्से सामने आते रहे हैं और उन्हें ऐसी बातों को सहन करना पड़ा। हालांकि, ये सभी दावे सुनीता के बयान पर आधारित हैं और गोविंदा की ओर से किसी कथित अफेयर की पुष्टि नहीं की गई है।
और पढ़ें - Kiara Advani ने वाइट कॉर्सेट लुक पर खर्च किए लाख, सबसे सस्ती स्कल्प्चरल स्कर्ट, डायमंड संग की स्टाइल
1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में एक निजी समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके थे और सुनीता ने भी उनके करियर के दौरान उनका साथ दिया। दोनों ने अपनी शादी को कुछ समय तक निजी रखा और बाद में बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद इसे सार्वजनिक किया। इसके बाद दोनों बेटे यशवर्धन आहूजा के माता-पिता भी बने। करीब चार दशक लंबे इस रिश्ते में दोनों के बीच कई उतार-चढ़ाव की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन गोविंदा के ताजा बयान से साफ है कि वह आज भी सुनीता के योगदान और उनके साथ को महत्व देते हैं।
