Govinda reveals why he stopped working with David Dhawan: गोविंदा ने 17 हिट फिल्मों के बाद डेविड धवन संग काम बंद होने की वजह बताई। जानें आखिर इस हिट जोड़ी के अलग होने की वजह क्या रही?

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई। गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी भी उन्हीं में से एक है। 90 के दशक में दोनों ने साथ मिलकर ऐसी कई कॉमेडी फिल्में दीं, जिनके डायलॉग, गाने और गोविंदा का जबरदस्त कॉमिक अंदाज आज भी दर्शकों को याद है। लेकिन 17 फिल्मों के लंबे साथ के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया? अब गोविंदा ने इस सवाल पर खुलकर बात की है।

17 फिल्मों तक साथ चला Govinda और David Dhawan का दौर

गोविंदा और डेविड धवन ने अपने करियर के बेहद खास दौर में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी ने ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी कई हिट और यादगार फिल्में दीं। इन फिल्मों में गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग और डेविड धवन का निर्देशन दर्शकों को खूब पसंद आया। यही वजह थी कि एक समय पर इस जोड़ी की फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता था।

और पढ़ें - Yash ने Toxic में दिया न्यूड सीन, 5 एक्टर्स ने भी पर्दे पर उतारे कपड़े, कोई फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर तो किसी ने जीता नेशनल अवॉर्ड

‘मुझे लगा वो अपनी सोच के हिसाब से चल रहे थे’

अब ANI को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने डेविड धवन के साथ काम बंद होने की वजह पर बात की। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने निर्देशक के साथ कुल 17 फिल्में की थीं और वह आगे भी उनके साथ 18वीं और 19वीं फिल्म करना चाहते थे। गोविंदा के मुताबिक, डेविड धवन ने जब यह महसूस किया कि अब वह गोविंदा के साथ आगे काम नहीं कर पाएंगे, तो उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया।

गोविंदा ने कहा कि “जिस वक्त उसे ऐसा लगा कि समय आ गया है कि मैं गोविंदा के साथ और आगे नहीं बढ़ पाऊंगा, वो ठहर गए।” अभिनेता ने यह भी कहा कि वह 18वीं और 19वीं फिल्म करना चाहते थे, लेकिन डेविड ने ऐसा नहीं किया। इसके बावजूद गोविंदा ने उनके फैसले पर कोई संदेह नहीं जताया।

कभी-कभी नाराज भी हो जाते थे गोविंदा

प्रोफेशनल रिश्ते में दूरी आने के बावजूद गोविंदा ने साफ किया कि उनके और डेविड धवन के बीच व्यक्तिगत रिश्ता पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था। अभिनेता ने माना कि वह कभी-कभी डेविड से नाराज भी हो जाते थे और उन्हें फोन करते थे। गोविंदा ने डेविड की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा और ईमानदार इंसान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी जब उनका जिक्र डेविड धवन के सामने आता है, तो वह भावुक हो जाते हैं।

और पढ़ें - Kiara Advani ने वाइट कॉर्सेट लुक पर खर्च किए लाख, सबसे सस्ती स्कल्प्चरल स्कर्ट, डायमंड संग की स्टाइल

डेविड धवन ने गोविंदा को दी थी यह सलाह

गोविंदा ने बातचीत के दौरान डेविड धवन से हाल ही में हुई बातचीत का भी जिक्र किया। अभिनेता ने बताया कि डेविड की फिल्म रिलीज होने से पहले उन्होंने उन्हें फोन किया था, क्योंकि वह उनसे मिलना चाहते थे। इसके बाद फिल्म की रिलीज के बाद डेविड धवन ने गोविंदा को फोन किया और उन्हें अपनी परेशानियों से बाहर निकलने की सलाह दी। गोविंदा के मुताबिक, इस बातचीत ने यह भी दिखाया कि वर्षों की प्रोफेशनल दूरी के बावजूद दोनों के बीच एक इमोशनल जुड़ाव अब भी कायम है।

Kader Khan के साथ भी गोविंदा की जोड़ी रही सुपरहिट

डेविड धवन के अलावा गोविंदा ने अपने करियर के एक और बेहद खास को-स्टार Kader Khan को भी याद किया। दोनों ने कई कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही। गोविंदा ने बताया कि उनके डायलॉग और केमिस्ट्री के पीछे एक तरह की ‘प्रोग्रामिंग’ होती थी, जिसे समझने में कादर खान की खास भूमिका थी। उनके मुताबिक, कादर खान एक खास लय और अंदाज में परफॉर्म करते थे और धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे की कार्यशैली को समझ लिया।

गोविंदा-कादर खान और डेविड धवन की हिट फिल्में

गोविंदा ने कादर खान से जुड़ी एक भावुक याद भी साझा की। उन्होंने बताया कि एक मौके पर कादर खान ने उनका हाथ चूमा और उनसे कहा था— 'तुम में बात है गोविंदा।' यह किस्सा बताता है कि दोनों कलाकारों के बीच सिर्फ काम का रिश्ता नहीं था, बल्कि एक गहरा सम्मान और अपनापन भी था। गोविंदा और कादर खान ने ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दूल्हे राजा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘आंटी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। 90 के दशक की हिंदी फिल्मों की बात होने पर गोविंदा के साथ डेविड धवन और कादर खान की जोड़ी का जिक्र आज भी खास तौर पर किया जाता है।