अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 21 मई 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बिग बी डबल रोल में नजर आए थे। इसके डायरेक्टर ईवीवी सत्यनारायणबता थे। बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी डिजास्टर रही थी।
1999 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम 27 साल पहले 1999 में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों ने पहले ही दिन से नकार दिया था। बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर रही इस फिल्म में बिग बी ने बेटा और बाप का रोल किया था।
26
अमिताभ बच्चन नहीं थे सूर्यवंशम के लिए पहली पसंद
आपको बता दें कि फिल्म सूर्यवंशम के लिए अमिताभ बच्चन पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड के करीब 12 स्टार्स को अप्रोच किया था, लेकिन कोई भी इसमें काम करने तैयार नहीं हुआ। आखिरी में बिग बी को रोल ऑफर हुआ वे तुरंत तैयार हो गए। इसमें साउथ एक्ट्रेस सौंदर्या लीड रोल में थी। इसमें जयसुधा, अनुपम खेर समेत कादर खान भी थे।
आपको बता दें कि फिल्म सूर्यवंशम के लिए सलमान खान, अनिल कपूर, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, गोविंदा, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान को मेकर्स ने अप्रोच किया गया था, लेकिन कोई भी ये मूवी करने तैयार नहीं हुआ। इतने सारे स्टार्स द्वारा ऑफर रिजेक्ट करने के बाद मेकर्स निराश हो गए थे।
46
फ्लॉप सूर्यवंशम ने बनाया एक धांसू रिकॉर्ड
फिल्म सूर्यवंशम पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई बावजूद इसके इसने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। बता दें कि ये वो फिल्म है, जिसे टीवी पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। 100 करोड़ व्यूअरशिप के साथ ये मूवी टॉप पर है।
56
फिल्म सूर्यवंशम का बजट-कलेक्शन
डायरेक्टर ईवीवी सत्यनारायण ने फिल्म सूर्यवंशम को 7 करोड़ के बजट में बनाया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 12.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। बताया जाता है कि फिल्म के भारत में 40 लाख से भी कम टिकिट बिके थे। इसमें अनु मलिक का संगीत था।
66
इस फिल्म की रीमेक थी सूर्यवंशम
फिल्म सूर्यवंशम 1997 में आई तमिल फिल्म सूर्या वसम की रीमेक थी। फिल्म में आर सरथकुमार और देवयानी लीड रोल में थे। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इसका तेलुगु में सूर्यवंशम (1998) और कन्नड़ में सूर्यवंश (1999) नाम से भी रीमेक बना था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।