Dragon Teaser में दिखी इकलौती हीरोइन कौन, अब तक कितनी फिल्मों में किया काम?

Published : May 20, 2026, 02:29 PM IST

Who Is The Only Actress Seen In Dragon Teaser: जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर में करीब 12 स्टार्स देखने को मिले। इनमें एक हीरोइन भी थी। सब जानना चाहते हैं कि आखिर ये हीरोइन कौन हैं और ये अभी तक किन फिल्मों में दिखीं।

PREV
15
ड्रैगन के टीजर में दिखीं एकमात्र हीरोइन

डायरेक्टर प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज के साथ हर तरफ धमाका कर रहा है। इस टीजर में कई स्टार्स के साथ एक खूबसूरत हीरोइन भी नजर आई, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है।

25
कौन है ड्रैगन के प्रोमो में दिखी एक्ट्रेस?

आपको बता दें कि ड्रैगन के टीजर में जो हीरोइन नजर आ रही है वो और कोई नहीं बल्कि रुक्मिणी वसंत है। रुक्मिणी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक जानीमानी एक्ट्रेस हैं। वे कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं।

ये भी पढ़ें.. Junior NTR की Dragon के टीजर में 3 फाड़ू डायलॉग, एक को सुनते ही मचा तहलका

35
रुक्मिणी वसंत का फिल्मी करियर

29 साल की रुक्मिणी वसंत ने 2019 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआती की थी। उनकी पहली फिल्म बिरबल थी। फिर कुछ साल के गेप के बाद वे 2023 में आई फिल्म सप्त सागरदाचे एलो-साइड ए में नजर आई। वे अभी तक 11 मूवीज कर चुकी हैं और लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं।

45
रुक्मिणी वसंत को कांतारा चैप्टर 1 से मिली पहचान

रुक्मिणी वसंत 2025 में आई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 में नजर आईं थीं। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। बता दें कि इस फिल्म ने 800-900 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद रुक्मिणी को भी पहचान मिली।

55
रुक्मिणी वसंत की अपकमिंग फिल्में

रुक्मिणी वसंत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा वे ड्रैगन में नजर आएंगी, जो 2027 में आएगी।

ये भी पढ़ें.. Junior NTR की Dragon का टीजर देख लोगों में दोगुना जोश, दनादन कर रहे कमेंट्स

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories