Junior NTR Film Dragon Teaser: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रैगन का टीजर उनके जन्मदिन के मौके पर रिवील किया गया। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैन्स बार-बार इस टीजर को देख रहे और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 4.28 मिनट के टीजर ने हर तरफ गदर मचाकर रखा है। बता दें कि फिल्म 11 जून 2027 को रिलीज होगी।
Junior NTR Dragon Teaser Social Media Reactions: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ड्रैगन को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। फैन्स इस फिल्म के बारे में जानने के लिए लंबे समय से बेताब थे। मेकर्स ने भी फैन्स की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए जूनियर एनटीआर के बर्थडे के मौके पर फिल्म ड्रैगन का धमाकेदार टीजर शेयर किया। 4.28 मिनट का ये रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं।

जूनियर एनटीआर की ड्रैगन का टीजर देख क्या बोले लोग
जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर जब से रिवील हुआ है फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। लोग इस पर दनादन कमेंट्स कर रहे हैं। पापुलाल नाम के यूजर ने लिखा- प्रशांत नील अलग ही लेवल का बंदा है भाई ब्लाकबस्टर। ऋतिक सिगॉन नाम के यूजर ने लिखा- प्रशांत नील एक ऐसे डायरेक्टर है जिनपर आंख बंदकर भरोसा किया जा सकता है। जेपी चौधरी नाम के यूजर ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो तारक अन्ना आग लगा दी, जय एनटीआर। रवि नाम के यूजर ने लिखा- एनटीआर के डायलॉग से ऐसा प्रतीत होता है कि कोई विनाश आने वाला है। कुछ तूफानी आने वाला है। त्रिवेदीश्री नाम की यूजर ने लिखा- खुदा की एक मेहर है मुझ पर ट्रिगर दबा के अफसोस नहीं करता.. वाह क्या डायलॉग है। जोसफ नाम के यूजर ने लिखा- हे भगवान! क्या आवाज है, अविश्वसनीय कहानी, रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म! साईश्री नाम की यूजर ने लिखा- ओह माय गॉड! हीरो का लुक तो कमाल का है, डायलॉग डिलीवरी भी जबरदस्त है, वो भारत का गैंगस्टर है। एक यूजर ने लिखा- एनटीआर सिर्फ एक्टिंग नहीं कर रहे बल्कि किरदार में पूरी तरह डूब गए हैं। एक अन्य ने कहा- केजीएफ में रॉकी था, सालार में देवा… अब आ गया ड्रैगन। एक यूजर ने कहा कि यूनिवर्स बनाने में प्रशांत नील का कोई मुकाबला नहीं। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।
ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 के बाद इन 8 फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल, 4 में धांसू कैमियो-5 इसी साल आएंगी
जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन के बारे में
जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ अनिल कपूर, रुक्मिणी वसंत, बीजू मेनन, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, आशुतोष राणा, अंशुमन पुष्कर, सिद्धांत गुप्ता लीड रोल में है। 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है। ये फिल्म गोल्डन ट्रायंगल (चीन, भूटान और भारत की सीमा) की पृष्ठभूमि पर आधारित एक विशाल एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्माण बड़े बजट पर किया जा रहा है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसका 500-600 करोड़ बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें.. Janhvi Kapoor ने 8 साल में की 15 फिल्में, आखिरी 5 मूवी ऐसी पिटीं-एक भी नहीं निकाल पाई लागत
