जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर सामने आ चुका है। टीजर रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा गया है और फैन्स इसे बार-बार देख रहे हैं। डायरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म के 4.28 मिनट के टीजर में कुछ शानदार डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहे हैं। बता दें कि ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Junior NTR Dragon Teaser: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज के साथ धमाका कर रहा है। ये टीजर इतना जोरदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म के टीजर में तकरीबन 12 स्टार्स देखने मिले। इनमें ज्यादातर विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। इनमें कुछ विदेशी कलाकार भी हैं। टीजर में जूनियर एनटीआर 3 धांसू डायलॉग्स बोलते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने हर तरफ तहलका मचा रखा है। आइए, देखते हैं ये डायलॉग्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Junior NTR की Dragon के डायलॉग्स

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ड्रैगन लंबे समय से सुर्खियों में थी। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी आउट नहीं होने की वजह से फैन्स में इसे लेकर एक अलग ही उत्सुकता थी। हालांकि, टीजर रिलीज होने के बाद लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है। सामने आए फिल्म के टीजर में जूनियर एनटीआर 3 फांडू डायलॉग्स बोलते नजर आ रहे हैं, जानते हैं कौन से...

1. खुदा की एक मेहर है मुझ पर, ट्रिगर दबा के अफसोस नहीं करता।

2. सोते वक्त सपने में उनकी शक्ल नहीं आती जिनको मारा है। सिर्फ उनकी आती है जो अभी तक बचे हैं।

3. भटकते हुए भी मेरे सपनों में मत आ जाना।

ये भी पढ़ें.. Junior NTR की Dragon का टीजर देख लोगों में दोगुना जोश, दनादन कर रहे कमेंट्स

Junior NTR की फिल्म ड्रैगन के बारे में

जूनियर एनटीआर की अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रैगन के टीजर रिलीज होते ही वे लाइमलाइट में आ गए हैं। मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर ड्रैगन का टीजर शेयर कर फैन्स को जबरदस्त तोहफा दिया है। डायरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ अनिल कपूर, रुक्मिणी वसंत, बीजू मेनन, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, आशुतोष राणा, अंशुमन पुष्कर, सिद्धांत गुप्ता भी है। 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसका 500-600 करोड़ बताया जा रहा है।

Junior NTR के बारे में

जूनियर एनटीआर ने 1991 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग करियर शुरू किया था। उनकी बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म निन्नू चूडालानी थी। इसके बाद आई फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 ने उन्हें स्टार दिया था। वे साल में एक-दो फिल्में ही करना पसंद करते हैं। हालांकि, उनकी पिछली 2 फिल्में 2024 में आई देवरा और 2025 में आई वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब फैन्स उनकी ड्रैगन रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये इंतजार लंबा होने वाला है क्योंकि फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

YouTube video player

ये भी पढ़ें.. Drishyam 3 के बाद इन 8 फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल, 4 में धांसू कैमियो-5 इसी साल आएंगी