
महानयानक अमिताभ बच्चन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के वो शख्स हैं, जिनकी दीवानगी लगभग हर जनरेशन के बीच मिलती हैं। इन दिनों वे टीवी पर 'कौन बनेगा करोड़पति 18' होस्ट कर रहे हैं, जिसमें सवाल-जवाब के सिलसिले के बीच अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से भी बता रहे हैं। मसलन, यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि उनके बच्चन सरनेम के पीछे की असली कहानी आखिर क्या है? 'खुद बिग बी ने KBC 18 के हालिया एपिसोड में इसके पीछे का पूरा किस्सा उस वक्त शेयर किया, जब प्रयागराज में उनके ही स्कूल से पढ़ी एक डॉक्टर हॉट सीट पर पहुंची।
'KBC 18' के बुधवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर आगरा, उत्तर प्रदेश की रहने वाली डॉ. जागृति अग्रवाल बैठीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि भले ही उनकी पैदाइश आगरा की हो, लेकिन उनके पिता का घर प्रयागराज में है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि उनकी स्कूलिंग प्रयागराज के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। यह सुनकर बिग बी हैरान हो गए। उन्होंने जागृति को बताया कि सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल उनका पहला स्कूल था। जागृति ने दावा किया कि वे पहले से इस बात को जानती हैं और जब भी अपना परिचय देती हैं तो सबको बताती हैं कि वे उसी शहर से हैं, जहां से महानायक अमिताभ बच्चन हैं।
डॉ. जागृति अग्रवाल से बातचीत के दौरान ना सिर्फ यह स्वीकार किया कि वे प्रयागराज के सेंट मैरी स्कूल के स्टूडेंट रहे हैं, बल्कि अपने बच्चन सरनेम के पीछे की कहानी भी बताई। अमिताभ बच्चन के मुताबिक़, जब उनके माता-पिता (तेजी बच्चन- हरिवंश राय बच्चन) उन्हें सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल दाखिले के लिए ले गए तो वहां फॉर्म में एक कॉलम जाति का था। बकौल बिग बी, "बाबूजी बचपन से जातिवाद के खिलाफ थे। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं था और उन्होंने कभी इसे स्वीकार भी नहीं किया। पहली बार उन्होंने कहा हमारी जाति है बच्चन। उन्होंने जाति वाले कॉलम में लिख दिया 'बच्चन'। यानी पूरा नाम अमिताभ बच्चन।"
आज भले ही 83 साल के अमिताभ के परिवार को बच्चन फैमिली के रूप में जाना जाता है। लेकिन उनका असली नाम इंकलाब श्रीवास्तव है। वे कायस्थ कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं। कवि सुमित्रानंदन पंत ने हरिवंश राय बच्चन को बिग बी का नाम इंकलाब से अमिताभ रखने की सलाह दी थी। श्रीवास्तव से बच्चन वे अपने पिता के स्कूल में लिए गए फैसले की वजह से बने।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।