
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी म्यूजिकल रोमांस ड्रामा 'सैयारा' की रिलीज को हाल ही में एक साल हुआ है। 18 जुलाई 2025 को रिलीज इस फिल्म से चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म ने ना केवल अहान को रातोंरात स्टार बना दिया, बल्कि अनीत पड्डा को भी नेशनल क्रश बना दिया। आलम यह है कि एक साल बाद भी ऑडियंस के जेहन में 'सैयारा' की वह क्यूट वाणी बत्रा बसी हुई है, जिसे अनीत पड्डा ने बेहद खूबसूरती से निभाया। इस बीच अनीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके चाहने वाले उन्हें देख कर हैरान हैं और तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अनीत पड्डा का एक वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है। इसमें अनीत पेंट और ब्लैक टॉप में नज़र आ रही हैं। वे काफी खूबसूरत लग रही हैं और पैपराजी के साथ बेहद सहज नज़र आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार को तब कैप्चर किया गया, जब अनीत बांद्रा में स्पॉट हुईं। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को थैंक यू बोलकर वह से रवाना हो गईं। अब जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने नोटिस किया कि अनीत वजन बढ़ गया है और वे अपनी डेब्यू फिल्म के मुकाबले काफी मोटी लग रही हैं।
अनीत पड्डा का वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा है, "अरे यार यह तो गोलू मोलू हो रही है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये मोटी कैसे हो गई?" एक यूजर ने लिखा है, "गोलू मोलू क्यूटी पाई।" एक यूजर का कमेंट है,"अरे याद अब मेरी क्रश भी मोटी हो रही है।" एक यूजर ने लिखा है, "पॉपुलैरिटी बढ़ गई है इनकी, इसलिए गोलू मोलू हो रही हैं।" एक यूजर लिखा है, "ये इतनी जल्दी कैसे होती हो गई।"
अनीत पड्डा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2022 में काजोल स्टारर 'सलाम वेंकी' में छोटी सी भूमिका से की थी। 2025 में बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई, जो ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही। अब वे दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।