
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ब्रांड शूट के दौरान अभिनेत्री दीक्षा नारंग के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर का एक मजेदार जवाब फैंस का दिल जीत रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो अप्रैल 2026 में एक ब्रांड शूट के दौरान का है। शूटिंग के समय कॉफी ब्लेंडर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे कुछ देर के लिए शूट रुक गया। इसी दौरान अभिनेत्री दीक्षा नारंग ने माहौल हल्का करने के लिए रणवीर सिंह से बातचीत शुरू की। दीक्षा ने मजाक में कहा, "Chemistry for coffee." रणवीर ने इसे "लव केमिस्ट्री" समझ लिया और दोनों के बीच हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू हो गया।
और पढ़ें - करण कुंद्रा पर FIR क्यों नहीं कराई? सान्वी तलवार ने सालों बाद बताई बड़ी वजह
दीक्षा नारंग के मुताबिक, दिनभर दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई। इसी दौरान रणवीर मुस्कुराते हुए बोले, ‘कितना फ्लर्ट कर रही हो... मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं यार।’ रणवीर का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस ने यह भी नोटिस किया कि यह बात कहते समय रणवीर ने अपनी उंगलियां क्रॉस कर रखी थीं, जिसने लोगों का और भी ध्यान खींचा।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने रणवीर के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की, जबकि कुछ ने उनके जवाब को बेहद क्यूट बताया। हालांकि, यह वीडियो केवल शूटिंग के दौरान हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का हिस्सा है और इसे लेकर किसी तरह की विवादित स्थिति सामने नहीं आई है।
और पढ़ें - Bigg Boss 20: बिग बॉस में आएंगे सुनील पाल, इस क्रिकेटर की बीवी की भी होगी एंट्री?
रणवीर सिंह की यह टिप्पणी ऐसे समय वायरल हुई है, जब रिपोर्ट्स के मुताबिक वह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पहले से एक बेटी दुआ के माता-पिता हैं, जिसका जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में अपनी फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को लेकर चर्चा में रहे। अब वह निर्देशक जय मेहता की ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका निभाएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।