
टीवी अभिनेत्री सान्वी तलवार ने अभिनेता करण कुंद्रा पर लगाए गए अपने पुराने आरोपों को लेकर एक बार फिर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सान्वी ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर सेट पर हुई घटना के बाद पुलिस में शिकायत या FIR क्यों दर्ज नहीं कराई। अभिनेत्री का कहना है कि उस समय निर्माता एकता कपूर ने उनका साथ दिया था, जिसकी वजह से उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला नहीं लिया।
सान्वी तलवार ने एक इंटरव्यू में कहा कि घटना के बाद कई लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की। इस पर उन्होंने बताया कि एकता कपूर ने उन्हें मैसेज किया, उनसे मुलाकात की और पूरा समर्थन दिया। अभिनेत्री के मुताबिक, एकता कपूर के सहयोग के बाद उन्होंने दोबारा शो की शूटिंग शुरू की। इसी वजह से उन्होंने उस समय करण कुंद्रा के खिलाफ कथित मारपीट के मामले में FIR दर्ज नहीं कराई।
और पढ़ें - Bigg Boss 20: बिग बॉस में आएंगे सुनील पाल, इस क्रिकेटर की बीवी की भी होगी एंट्री?
सान्वी ने यह भी स्वीकार किया कि उस दौर में वह अपने करियर को लेकर चिंतित थीं। उनका कहना है कि अगर उस समय वह कानूनी रास्ता अपनातीं, तो उनके करियर पर गंभीर असर पड़ सकता था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने आज तक उस कथित घटना को भुलाया नहीं है और उन्हें अब तक इस मामले में कोई मानसिक संतोष (क्लोजर) नहीं मिला।
कुछ दिन पहले सान्वी तलवार ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि टीवी शो 'ये कहां आ गए हम' की शूटिंग के दौरान एक सीन फिल्माया जा रहा था, जिसमें करण कुंद्रा के किरदार को उन्हें किस करना था और उसके बाद उनके किरदार को करण को थप्पड़ मारना था। सान्वी का आरोप है कि निर्देशक के "एक्शन" बोलने से पहले ही करण ने उन्हें बिना सहमति के किस कर लिया। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने तुरंत रिएक्शन देते हुए करण को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि करण कुंद्रा ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। सान्वी ने यह भी दावा किया कि उस दौरान उनके और उनके परिवार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।
और पढ़ें - हर्षद चोपड़ा का चल रहा शिवांगी जोशी से अफेयर? धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला ने बताया सच
सान्वी के अनुसार, घटना के बाद शुरुआत में सेट पर किसी ने उनका साथ नहीं दिया। हालांकि बाद में निर्माता एकता कपूर ने उनसे माफी मांगी और उनके लिए काम का माहौल बेहतर बनाने की कोशिश की, ताकि शो की शूटिंग जारी रह सके। अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि घटना के बाद शो के निर्देशक को बदल दिया गया था। बता दें फिलहाल करण कुंद्रा की ओर से सान्वी तलवार के इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।