Harshad Chopda and Shivangi Joshi relationship?: 'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के रिश्ते पर कयास जारी हैं। अब शो से बाहर होने के बाद को-कंटेस्टेंट धीरज धूपर ने उनके बीच कुछ होने का संकेत दिया है।
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की नजदीकियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग को देखकर फैंस उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अब इस मामले पर शो के कंटेस्टेंट धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला ने अपनी-अपनी राय रखी है, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
धीरज धूपर ने दिया इशारों-इशारों में जवाब
हाल ही में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धीरज धूपर से पूछा गया कि वह शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरह झगड़ों में क्यों नजर नहीं आए। इस सवाल का जवाब देते हुए धीरज ने कहा कि अगर उन्होंने योगेश रावत को बाहर किया था तो उनकी कथित गर्लफ्रेंड आकांक्षा चौधरी को उनसे लड़ना चाहिए था। इसी तरह अगर वह हर्षद चोपड़ा को बाहर करते, तो शिवांगी जोशी को उनसे नाराज होना चाहिए था। जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या हर्षद और शिवांगी के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘जो दिख रहा है, शायद वही होगा।’ धीरज के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
और पढ़ें - यामी गौतम को मिली हिट फ्रेंचाइजी! कहानी-3 में विद्या बालन को करेंगी रिप्लेस
सूफी मोटीवाला ने बताई सच्चाई
वहीं, शो के दूसरे कंटेस्टेंट सूफी मोटीवाला ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी नजर में हर्षद और शिवांगी रिलेशनशिप में नहीं हैं। सूफी ने कहा, ‘नहीं, दोनों एक-दूसरे से प्यार नहीं करते। वे सिर्फ ओवर-ड्रामेटिक बेस्ट फ्रेंड्स हैं। मैंने उनके साथ काफी समय बिताया है। उन्होंने कभी एक-दूसरे से प्यार जैसी कोई बात नहीं की।’ उन्होंने यह भी कहा कि बड़े रियलिटी शोज़ में एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से कई बार दर्शकों को चीजें अलग तरह से दिखाई देती हैं।

'लवबर्ड्स' टैग कैसे मिला?
सूफी के मुताबिक, लोगों ने हर्षद और शिवांगी को 'लवबर्ड्स' मानना तब शुरू किया जब शिल्पा शिंदे ने शो में उन्हें इसी नाम से बुलाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि उससे पहले ऐसा कोई नैरेटिव नहीं था। शो में एक-दूसरे को छोटी-छोटी यादगार चीजें देना या इमोशनल होना सिर्फ अच्छी दोस्ती का हिस्सा भी हो सकता है।
और पढ़ें - Mrunal Thakur Dating: मृणाल ठाकुर इस क्रिकेटर को कर रहीं डेट? जो उम्र में 9 साल छोटा
शो में लगातार चर्चा में रही दोनों की बॉन्डिंग
'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती शुरुआत से ही सुर्खियों में रही है। शालीन बातचीत, एक-दूसरे का सपोर्ट करना और इमोशनल मोमेंट्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा। हाल ही में जब हर्षद शो से कुछ समय के लिए बाहर हुए, तब दोनों ने एक-दूसरे को यादगार तोहफे दिए थे, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया। हालांकि, शो के दौरान हर्षद और शिवांगी दोनों कई बार साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
