
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर अपनी 42वीं वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को चार दशक से ज़्यादा हो चुके हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उनकी शादी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपनी 42वीं शादी की सालगिरह पर कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में अनिल और सुनीता शादी के मंडप में बैठे दिख रहे हैं। इसके अलावा भी अनिल कपूर ने कुछ और प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं।
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। अनिल कपूर तो सिर्फ सुनीता की आवाज़ सुनकर ही उनके प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर एक दिन अनिल कपूर ने सुनीता को फोन किया और कहा, 'चलो कल शादी कर लेते हैं।' सुनीता ने भी बिना कुछ सोचे-समझे हां कह दिया। अगले ही दिन सिर्फ 30 मिनट के अंदर दोनों की शादी हो गई, जिसमें सिर्फ 10 लोग शामिल हुए थे।
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कहानी लिखते हुए कहा, "हमारी शादी को 42 साल हो गए हैं, और हम 53 सालों से साथ हैं। हमारी शादी बहुत ही सिंपल थी। करीब 30 मिनट में सब कुछ हो गया। न कोई हनीमून, न कोई बैंड-बाजा... बस हमारे माता-पिता, कुछ करीबी दोस्त और हम दोनों। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो 30 मिनट 53 साल में बदल जाएंगे। कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, और हमारी ज़िंदगी में यह सच साबित हुआ है।"
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के लिए प्यार भरा मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मैंने यह पहले भी कहा है और फिर कहूंगा, मेरे हर काम की वजह तुम ही हो। तुम्हारी वजह से मेरा हर सपना पूरा हुआ। मैं चुनौतियों का सामना कर सका, हर सेट पर शांत रह सका। तुमने सब कुछ बहुत प्यार और आराम से संभाला। 53 सालों से हर दिन मुझे चुनने के लिए शुक्रिया। मैंने एक भी दिन को हल्के में नहीं लिया। मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी पार्टनर, मेरी सब कुछ... तुम्हें सालगिरह मुबारक हो, मेरा प्यार।”
अनोखी थी शादी
अनिल कपूर और सुनीता ने 19 मई, 1984 को शादी की थी। उस वक्त सुनीता एक कामयाब मॉडल थीं, जबकि अनिल कपूर फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। हैरानी की बात है कि शादी के अगले ही दिन अनिल कपूर काम पर चले गए और तीन दिन बाद घर लौटे। तब तक सुनीता अकेले ही हनीमून पर विदेश चली गई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।