Inder Kaur Death Case: कौन थीं इंदर कौर, लापता होने के 5 दिन बाद नहर में मिली जिनकी लाश?

Published : May 20, 2026, 08:42 AM IST
Inder Kaur Punjabi singer death mystery

सार

Inder Kaur murder case latest update: पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर का शव लुधियाना की नीलों नहर से बरामद होने के बाद पूरे पंजाब में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या, अपहरण और जबरन शादी के दबाव जैसे एंगल्स पर जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी मौत से सदमे में हैं।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उभरती हुई सिंगर इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर का शव लुधियाना की नीलों नहर से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से लापता थीं। उनकी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस इस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है और अपहरण, जबरन शादी के दबाव व रिश्तों के विवाद जैसे कई एंगल्स खंगाले जा रहे हैं। इंदर कौर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का उभरता चेहरा थीं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी।

कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर?

29 साल की इंदर कौर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की तेजी से उभरती हुई सिंगर थीं। उनका असली नाम यशिंदर कौर था, लेकिन वे इंदर कौर नाम से पॉपुलर हुईं। उन्होंने ‘सोने दी चिरही ’, ‘जीजा’, ‘सोणा लगदा ’ और ‘देसी सिर्रे दा’ जैसे रीजनल गानों से पहचान बनाई थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत मौजूदगी थी और इंस्टाग्राम पर उनके 1.24 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

13 मई को अचानक लापता हुई थीं इंदर कौर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदर कौर 13 मई की शाम अपने घर से फोर्ड फिगो कार लेकर निकली थीं। बताया गया कि वे सामान खरीदने जा रही थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं। जब उनका फोन बंद मिला और उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तब परिवार ने उनकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

कार में मिले खून के निशान, हत्या का शक गहराया

मंगलवार सुबह पुलिस ने इंदर कौर का शव लुधियाना की नीलों नहर के पास बरामद किया। उनकी कार भी नहर से करीब एक किलोमीटर दूर रामपुर गांव के पास मिली। जांच के दौरान कार के अंदर खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। पुलिस को शक है कि उनकी हत्या कार के अंदर की गई और बाद में शव को नहर में फेंका गया। इंदर कौर की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दुख जताया। कई यूजर्स ने इसे बेहद दर्दनाक घटना बताया और सिंगर को न्याय दिलाने की मांग की।उनकी मौत ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया है।

परिवार ने लगाए अपहरण और जबरन शादी के आरोप

परिवार ने कनाडा में रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, आरोपी पहले से शादीशुदा था और बच्चों का पिता भी था, लेकिन वह इंदर कौर पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि सिंगर ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बंदूक की नोक पर उनका अपहरण किया गया।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

जमालपुर थाने के SHO दलबीर सिंह के मुताबिक़, शुरुआती जांच में पता चला कि इंदर कौर और सुखविंदर सिंह पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 29 अप्रैल को नेपाल के रास्ते भारत आया था और 13 मई को उसी रास्ते कनाडा लौट गया। मामले में सुखविंदर सिंह, उसके पिता प्रीतम सिंह और सहयोगी करमजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन को क्या हुआ? परिवार ने एक लाइन में बता दिया सब!
Drishyam 3 के बाद इन 8 फिल्मों में दिखेंगे मोहनलाल, 4 में धांसू कैमियो-5 इसी साल आएंगी