‘कसौटी जिंदगी की’ एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी नहीं हुईं गिरफ्तार, ट्रेन में रेजर हमले में सामने आया बड़ा सच

Published : Aug 17, 2026, 02:50 PM IST
‘कसौटी जिंदगी की’ एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी

सार

Antara Banerjee Train Case: टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी पर RPF जवान हमले को लेकर एक बड़ा सच सामने आया है। दरअसल यह घटना एक दूसरी महिला, अंतरा सोहम बनर्जी से जुड़ी है।

टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें सामने आईं कि उन्हें ट्रेन में आरपीएफ जवान पर रेजर से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, जिस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, वह टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी नहीं, बल्कि अंतरा सोहम बनर्जी नाम की एक अलग महिला हैं। नाम एक जैसा होने की वजह से एक्ट्रेस की पहचान गलत तरीके से आरोपी के तौर पर कर दी गई।

अंतरा बनर्जी ने दी सफाई

मामला सामने आने के बाद अंतरा बनर्जी की टीम ने आधिकारिक तौर पर सफाई जारी की। टीम ने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की तस्वीर का इस्तेमाल उस एफआईआर के साथ किया गया, जिसका उनसे कोई संबंध नहीं है। टीम ने एफआईआर की कॉपी वेरिफाई करने के बाद साफ किया कि मामले में नाम अंतरा सोहम बनर्जी का है, जो ठाणे की रहने वाली मॉडल हैं। वहीं, टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी का इस घटना या एफआईआर से कोई लेना-देना नहीं है।

और पढ़ें - शाहरुख खान से दुश्मनी पर सनी देओल का बड़ा बयान, 33 साल पहले जो हुआ उसे नहीं भूल पाए!

क्या है ट्रेन में रेजर हमले का पूरा मामला?

यह घटना 12 अगस्त को अरावली एक्सप्रेस में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन सूरत जा रही थी और इसी दौरान सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार, अंतरा सोहम बनर्जी कथित तौर पर ऐसी रिजर्व सीट पर बैठी थीं, जो किसी दूसरे यात्री के नाम थी। जब टिकट कलेक्टर और आरपीएफ कर्मी ने उन्हें सीट खाली करने के लिए कहा, तो मामला बहस तक पहुंच गया। शिकायत के मुताबिक, आरपीएफ एएसआई यामिनीकांत मिश्रा भी स्थिति संभालने पहुंचे थे। इसी दौरान महिला पर आरपीएफ टीम के साथ बहस करने और रेजर से हमला करने का आरोप लगा।

पुलिस ने अगले दिन लिया हिरासत में

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के अगले दिन बोरीवली रेलवे पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीट को लेकर हुए विवाद के बाद वह काफी परेशान नजर आ रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने रिश्तेदारों या कानूनी मदद से संपर्क करने से इनकार किया और खुद को गिरफ्तार करने की मांग की। एफआईआर दर्ज होने के बाद उनके शांत होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि इस केस में गिरफ्तार या आरोपी बनाई गई महिला टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी नहीं हैं।

और पढ़ें - 'Toxic' Vs ‘धुरंधर’ का होना था बॉक्स ऑफिस क्लैश? रिलीज टालने पर यश बोले- ‘100-200 करोड़ कमाई...'

कौन हैं अंतरा बनर्जी?

अंतरा बनर्जी मनोरंजन जगत में काम कर चुकी एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2012 में ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई टीवी शोज का हिस्सा बनीं। अंतरा को ‘सावधान इंडिया’, ‘बढ़ो बहू’, ‘लाल इश्क’, ‘दिव्य दृष्टि’ और एकता कपूर के लोकप्रिय शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम करने के लिए जाना जाता है। वह ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ सीजन 2 और फिल्म ‘द शौकीन्स’ में भी नजर आ चुकी हैं।

एक जैसे नाम ने बढ़ाया कन्फ्यूजन

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा कन्फ्यूजन दोनों महिलाओं के नाम को लेकर हुआ। अंतरा बनर्जी और अंतरा सोहम बनर्जी नाम एक जैसे होने के कारण शुरुआती रिपोर्ट्स में टीवी एक्ट्रेस की तस्वीर और पहचान गलत तरीके से इस्तेमाल हो गई। अब एक्ट्रेस की टीम की सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ‘कसौटी जिंदगी की’ की एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी इस ट्रेन विवाद का हिस्सा नहीं हैं और उनके खिलाफ इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सूर्या की 'विश्वनाथ एंड संस' की ताबड़तोड़ कमाई, 4 दिन में बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ तमिल फिल्म
निरहुआ से नहीं आम्रपाली दुबे बनेंगी पवन सिंह की दुल्हन? भोजपुरी क्वीन का वीडियो हुआ वायरल