अनुपमा में होगी YRKKH एक्टर की एंट्री? राही के अपोजिट करेंगे रोल, जानें पूरी डिटेल

Published : Jul 19, 2026, 11:45 AM IST
अनुपमा में होगी YRKKH एक्टर की एंट्री?

सार

Anupama New entry Spoiler Alert: 'अनुपमा' सीरियल में जल्द ही आपको एक नया और बहुत ही पॉपुलर टीवी फेस दिखने वाला है। खबर है कि नए ट्विस्ट के साथ शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक पॉपुलर स्टार की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह राही की जिंदगी में एक नए किरदार में आ सकते हैं।

स्टार प्लस का लोकप्रिय टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों अपनी दिलचस्प कहानी की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। सीरियल में लगातार दर्शकों के लिए नए-नए प्लॉट और ट्विस्ट डाले जा रहे हैं ताकि इसे जबरदस्त टीआरपी मिल सके। फिलहिल शो में इस समय अनुपमा और प्रेम के बीच कुकिंग कॉम्पटीशन को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच शो को लेकर एक नई चर्चा सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जल्द ही अनुपमा सीरियल में नई एंट्री होने वाली है। जी हां, खबर है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पॉपुलर हुए अभिनेता मोहसिन खान जल्द ही शो में एंट्री कर सकते हैं।

क्या अनुपमा में नजर आएंगे मोहसिन खान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स एक नए ट्रैक पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए मोहसिन खान के नाम पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक न तो मेकर्स और न ही मोहसिन खान की ओर से इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है। अगर यह कास्टिंग फाइनल होती है, तो मोहसिन खान एक बार फिर निर्माता राजन शाही के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। इससे पहले दोनों ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में साथ काम किया था, जहां मोहसिन ने कार्तिक गोयनका के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।

और पढ़ें -  Gaurav Khanna New TV Show: गौरव खन्ना की टीवी पर वापसी, इस रियलिटी शो में बनेंगे जज

राही और प्रेम की कहानी में आएगा नया मोड़?

सूत्रों के अनुसार, आने वाले ट्रैक में राही और प्रेम की शादीशुदा जिंदगी में तनाव दिखाया जा सकता है। ऐसी भी चर्चा है कि कहानी में एक नए पुरुष किरदार की एंट्री होगी, जो राही की जिंदगी में अहम भूमिका निभाएगा। कहा जा रहा है कि यह ट्रैक पुराने अनुपमा-वनराज-अनुज वाले इमोशनल एंगल की याद दिला सकता है। हालांकि, फिलहाल यह सिर्फ इंडस्ट्री में चल रही चर्चाएं हैं और कहानी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

और पढ़ें -  YRKKH Spolier: अभीरा की प्रेंग्नेंसी या दिशा का मिसकैरेज? ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट

मोहसिन खान की ओर से नहीं आया कोई बयान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खबर पर प्रतिक्रिया लेने के लिए मोहसिन खान से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल मोहसिन खान की 'अनुपमा' में एंट्री को लेकर सामने आई जानकारी केवल अटकलों पर आधारित है। मेकर्स या अभिनेता की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Saiyaara 1st anniversary: 580 करोड़ की फिल्म का नया धमाका, अहान-अनीत ने Wembley में फैंस को दिया खास तोहफा
Dhamaal 4 Collection Day 9: अजय देवगन की 'धमाल 4' का कमाल, दूसरे शनिवार हुई 150 करोड़ पार!