Gaurav Khanna New TV Reality Show Latest News: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना टीवी पर लौट रहे हैं। अब उनको एक नया टीवी शो ऑफर हुआ है। जानें फुल डिटेल।

अनुपमा(Anupama) टीवी सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि इस बार वह किसी डेली सोप में नहीं, बल्कि एक कुकिंग रियलिटी शो में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव खन्ना 'उत्तर प्रदेश का उत्तम शेफ' नाम के नए कुकिंग शो में जज की भूमिका निभाएंगे।

कुकिंग रियलिटी शो में दिखेगा नया अवतार

बताया जा रहा है कि 'उत्तर प्रदेश का उत्तम शेफ' एक कुकिंग-बेस्ड रियलिटी शो होगा, जिसमें गौरव खन्ना के साथ सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह भी नजर आएंगे। शो का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें गौरव दर्शकों को उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वाद और लोकल फूड को दुनिया के सामने लाने के लिए आमंत्रित करते दिखाई दे रहे हैं।

और पढ़ें - बिग बॉस-17 फेम सना रईस का बड़ा इनवेस्टमेंट, दुबई में खरीदा शानदार लग्जरी विला

प्रोमो में वह कहते हैं कि अगर आपको लगता है कि आप उत्तर प्रदेश के असली स्वाद को अपनी डिश में उतार सकते हैं, तो इस कॉम्पटीशन में हिस्सा लें और 'उत्तर प्रदेश का उत्तम शेफ' बनने का मौका पाएं।

View post on Instagram

फिलहाल रियलिटी शोज पर फोकस कर रहे गौरव खन्ना

रिपोर्ट के अनुसार, गौरव खन्ना फिलहाल डेली सोप की बजाय रियलिटी शोज पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में वह एक रियलिटी शो में नजर आए थे और अब 'उत्तर प्रदेश का उत्तम शेफ' के जरिए एक अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

और पढ़ें - Ananya Panday Home Tour: अनन्या पांडे का 'गर्ली' ड्रीम होम, हर कोना बेहद लग्जरी

'अनुपमा' के बाद फैंस लंबे समय से गौरव खन्ना की टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में उन्हें एक कुकिंग रियलिटी शो में जज के रूप में देखना दर्शकों के लिए नया और दिलचस्प अनुभव हो सकता है। यह शो गौरव के करियर का एक नया अध्याय माना जा रहा है, जहां वह अपनी मल्टी टैलेंट का एक और रूप दर्शकों के सामने पेश करेंगे।