20 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग रिश्ते पर ट्रोल हुए अनुराग कश्यप, बोले- ‘उसे दूर करना चाहता था...’

Published : Aug 15, 2026, 03:11 PM IST
गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के साथ अनुराग कश्यप

सार

Anurag Kashyap age shaming for dating Shubhraa Shetty: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी संग रिश्ते पर बात की। दोनों पिछले 11 साल से साथ हैं।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक बातों के लिए भी जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते और दोनों के बीच करीब 20 साल के उम्र के फासले को लेकर खुलकर बात की है। अनुराग ने बताया कि इस रिश्ते को लेकर उन्हें काफी एज-शेमिंग का सामना करना पड़ा था। एक वक्त ऐसा भी आया जब वह खुद अपनी उम्र को लेकर इतने कॉन्शस हो गए थे कि उन्होंने शुभ्रा को खुद से दूर करने की कोशिश तक की।

20 साल छोटी शुभ्रा को डेट कर रहे अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप पिछले करीब 11 साल से शुभ्रा शेट्टी के साथ रिश्ते में हैं। अनुराग की उम्र 53 साल है, जबकि शुभ्रा 30 की उम्र में हैं। दोनों के बीच करीब 20-21 साल का उम्र का अंतर है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा लो-प्रोफाइल रखने की कोशिश की। अनुराग ने बताया कि शुरुआती सालों में वह दोनों पार्टियों और इवेंट्स में जाने से बचते थे, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनका रिश्ता मीडिया की सुर्खियां बने। लेकिन उनकी यह कोशिश ज्यादा समय तक काम नहीं आई। एक आंटी ने पत्रकार को उनके रिश्ते के बारे में बता दिया और इसके बाद दोनों की रिलेशनशिप सार्वजनिक हो गई।

और पढ़ें - 18 साल बड़े शम्मी कपूर से था अफेयर, मुमताज बोलीं- ‘कपूर परिवार बहुओं को कंट्रोल करता था...’

एज-शेमिंग पर कॉन्शस हो गए थे अनुराग कश्यप

अपने रिश्ते को लेकर होने वाली आलोचना और एज-शेमिंग पर अनुराग ने कहा कि उन्होंने और शुभ्रा ने इस तरह की परेशानियों का सामना किया है। उन्होंने माना कि एक समय वह अपनी उम्र को लेकर इतने ज्यादा कॉन्शस हो गए थे कि उन्होंने शुभ्रा को दूर करने की कोशिश शुरू कर दी थी। अनुराग के मुताबिक, शुभ्रा का चेहरा उनकी उम्र का नहीं दिखता, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उन्हें खुद को और ज्यादा कॉन्शस महसूस होने लगा। शुभ्रा ने भी बताया कि अनुराग को लगता था कि वह जिंदगी में उनसे काफी आगे हैं और इसलिए उन्होंने शुभ्रा को बाहर जाकर दुनिया देखने के लिए कहा था। शुभ्रा ने बताया कि अनुराग चाहते थे कि वह अपनी जिंदगी को समझें, दुनिया देखें और फिर वापस आएं। लेकिन उनके बीच भावनाएं इतनी मजबूत थीं कि दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हो सके।

अनुराग ने कहा- ‘मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस मेरे साथ रहो’

शुभ्रा ने अपनी लव स्टोरी की शुरुआत को याद करते हुए बताया कि अनुराग ने एक समय उन्हें बताया था कि वह उनसे प्यार करते हैं। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि वह शुभ्रा से कुछ उम्मीद नहीं रखते, क्योंकि वह जिंदगी में काफी कुछ देख चुके हैं। शुभ्रा के मुताबिक, अनुराग ने उनसे कहा था कि वह जल्दबाजी न करें और पहले दुनिया को देखें। इसके बाद जब शुभ्रा वापस आईं तो अनुराग काफी भावुक हो गए थे। दोनों का कहना है कि उनके रिश्ते की खास बात यही रही कि उन्होंने हमेशा एक-दूसरे को समझने और साथ देने की कोशिश की।

‘हमारे बीच उम्र को लेकर काफी परेशानियां आईं’

अनुराग ने माना कि उम्र के अंतर को लेकर उनके रिश्ते में मुश्किलें जरूर आईं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर अब पहले की तरह परेशान नहीं होते। उन्होंने बताया कि उन्हें लोगों की स्वीकृति और अप्रूवल की जरूरत अब पहले जैसी महसूस नहीं होती। अनुराग के मुताबिक, वह पहले दूसरों की बातों को लेकर काफी प्रभावित होते थे और खुद से ज्यादा इस बात की चिंता करते थे कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं। उन्होंने अपने शराब पीने के दौर का भी जिक्र किया और कहा कि उस समय वह काफी हद तक दूसरों की बातों और उनकी राय को मान्यता देने में अपनी ऊर्जा लगा रहे थे।

और पढ़ें - Sunny Deol का अधूरा रह गया बड़ा सपना, पिता धर्मेंद्र ने नहीं दी थी इजाजत

शुभ्रा ने करियर के लिए भी किया अनुराग को सपोर्ट

अनुराग ने शुभ्रा की तारीफ करते हुए बताया कि जब वह मुंबई से गोवा चले गए थे, तब भी शुभ्रा ने उन्हें सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि शुभ्रा शुरू से ही उनकी जिंदगी और काम को लेकर काफी समझदार रही हैं। अनुराग ने यह भी बताया कि शुभ्रा के माता-पिता भी उनकी तरह काफी ओपन माइंडेड हैं। उन्होंने कहा कि शुभ्रा के माता-पिता भी इस रिश्ते को लेकर समझदार रहे हैं और उन्होंने उनकी बेटी के फैसलों का सम्मान किया। फिल्ममेकर ने शुभ्रा को अपना बहुत अच्छा दोस्त भी बताया। उनके मुताबिक, दोनों के बीच सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि गहरी दोस्ती भी है।

‘जिंदगी में आपको पता होना चाहिए कि आप क्या चाहते हैं’

अनुराग ने अपने रिश्ते और जिंदगी के अनुभवों को लेकर कहा कि हर इंसान को यह समझना जरूरी है कि वह जिंदगी से क्या चाहता है। उनके मुताबिक, कई बार लोग समाज और दूसरे लोगों की सोच के हिसाब से खुद को ढालने लगते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह भी दूसरों की राय को बहुत महत्व देते थे, लेकिन अब उन्होंने यह सीख लिया है कि अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने चाहिए। अनुराग और शुभ्रा पिछले 11 साल से साथ हैं और उम्र के बड़े फासले के बावजूद दोनों का रिश्ता आज भी कायम है। एज-शेमिंग और लोगों की बातों के बीच दोनों ने अपने रिश्ते को अपनी समझ और भरोसे के दम पर आगे बढ़ाया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

तृषा कृष्णन ने स्वतंत्रता दिवस पर CM विजय को किया सलाम, लोगों ने पूछा-संगीता भाभी कहा हैं
रानी मुखर्जी का दुनिया में बढ़ा मान, ऑस्ट्रेलिया ने किया सम्मानित