
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय के साथ अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं। 15 अगस्त को चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा पहुंचीं। यहां विजय ने मुख्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। खास बात यह रही कि तृषा समारोह में विजय के माता-पिता के साथ पहली कतार में बैठी नजर आईं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तृषा कृष्णन को मुख्यमंत्री विजय की ओर देखते हुए उन्हें सलामी देते देखा जा सकता है। विजय जब अपनी ऑफिशियल ड्यूटी निभाते हुए जीप से गुजर रहे थे, उसी दौरान तृषा ने उन्हें सलाम किया। इस कार्यक्रम में तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ पहुंची थीं।
कार्यक्रम के दौरान तृषा विजय के माता-पिता के साथ पहली कतार में बैठी नजर आईं। एक अन्य वीडियो में वह विजय के माता-पिता का अभिवादन करती भी दिखाई दीं। दोनों तरफ से मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का स्वागत करने का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
Nee oru achiever anna.. @actorvijay #CMVijay #Trisha #IndipendenceDay pic.twitter.com/0lMq74CTwS
— Ustaad Veera Gambhira 🚩 (@PKYtrishira) August 15, 2026
तृषा की यह मौजूदगी ऐसे समय में सामने आई है, जब विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। हाल ही में संगीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने की खबर सामने आई थी। हालांकि, याचिका वापस लिए जाने का मतलब यह जरूरी नहीं है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा की मौजूदगी और विजय के परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं। कुछ फैंस ने कमेंट कर संगीता की गैरमौजूदगी के बारे में भी सवाल किए। हालांकि, तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों की दोनों ने सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि तृषा और विजय साउथ सिनेमा की चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने 'घिल्ली', 'तिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' और 'लियो' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
और पढ़ें: आखिर क्यों ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी का यश रखते थे खास ख्याल
गौरतलब है कि विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रही, जिसने रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में करीब 319.88 करोड़ रुपये और भारत में 195.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया था।
इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? ‘गदर 2’ से ‘स्त्री 2’ तक, इन फिल्मों ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।