अनुष्का शर्मा 38 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1 मई 1988 को हुआ था। अनुष्का बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाालंकि वे पिछले 7-8 साल से फिल्मों से दूर हैं। फिलहाल वे क्रिकेटर पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।
38 साल की अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के मौके पर उनकी और विराट कोहली की पहली मुलाकात, दोस्ती और लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात से जुड़ा किस्सा काफी मजेदार है।
26
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की पहली मुलाकात
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की की पहली मुलाकात का किस्सा काफी दिलचस्प है। विराट ने जब अनुष्का को पहली बार देखा था तो वे घबरा गए थे।
36
ऐसे मिले थे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
बता दें कि अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के ऐड शूटिंग के दौरान हुई थी। अनुष्का को देखते है विराट चौंक गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद अनुष्का से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था।
46
अनुष्का-विराट के बीच बातें
बताया जाता है कि ऐड की शूटिंग के लिए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली मिले थे। विराट ने अनुष्का को देखते ही घबराहट में कहा था- आपको इससे ज्यादा हाई हील नहीं मिली? अनुष्का ने कहा था-एक्सक्यूज मी।
56
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की दोस्ती
पहला ऐड शूट करने के बाद अनुष्का शर्मा-विराट कोहली में दोस्ती हो गई और दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ। हाालंकि, दोनों ने अपनी रिलेशनशिप छुपाकर रखी थी। फिर दोनों ने 2017 में इटली में शादी की। कपल के 2 बच्चे हैं।
66
फिल्मों से दूर अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा करीब 7-8 साल से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही। उन्होंने अक्षय कुमार, आमिर खान, सलमान खान, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।