कौन है वो साउथ सुपरस्टार, जिसकी 14 फिल्मों का बॉलीवुड में बना रीमेक, इतनी रही HIT

Published : Apr 30, 2026, 06:00 PM IST

सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का टीजर जारी हो चुका है। टीजर आने के बाद फैन्स फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए है। फिल्म 21 मई को रिलीज हो रही है। इसी बीच आपको बताते हैं मोहनलाल की उन फिल्मों के बारे में जिनका बॉलीवुड में रीमेक बनाया गया। 

PREV
18
मोहनलाल की 14 फिल्मों का हिंदी रीमेक

आपको बता दें कि मोहनलाल की तकरीबन 14 मलयालम फिल्मों का बॉलीवुड वालों ने रीमेक बनाया। कुछ में अक्षय कुमार और अजय देवगन ने काम किया और स्टार बन गए। आइए, देखते हैं कैसा रहा इन फिल्मों के रीमेक वर्जन का हाल।

28
मूचक्कोरू मुकुथी-बोइंग बोइंग फिल्मों का रीमेक

मोहनलाल की फिल्म मूचक्कोरू मुकुथी का बॉलीवुड में हंगामा नाम से रीमेक बनाया था। इसमें अक्षय खन्ना और करीना कपूर लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, उनकी फिल्म बोइंग बोइंग का बॉलीवुड में गरम मसाला नाम से रीमेक बना। अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम की ये फिल्म हिट रही।

ये भी पढ़ें... OTT Friday Release: वीकेंड होगा सुपर एंटरटेनिंग, एक साथ रिलीज हो रही 9 दमदार फिल्में-सीरीज

38
हिंदी में बना थलवत्तम-वेल्लानाकालुडे नाडु का रीमेक

मोहनलाल की थलवत्तम को हिंदी में क्योंकि नाम से बनाया गया था। सलमान खान और करीना कपूर की ये फिल्म फ्लॉप रही थी। वहीं, वेल्लानाकालुडे नाडु का खट्टा मीठा नाम से बॉलीवुड में रीमेक बना। अक्षय कुमार की ये फिल्म ठीकठाक रही।

48
सन्मानसुल्लावरकु समाधानम-किरीदम का हिंदी में रीमेक

मोहनलाल की फिल्म सन्मानसुल्लावरकु समाधानम का ये तेरा घर ये मेरा घर नाम से रीमेक बना। सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी की ये फिल्म फ्लॉप रही। वहीं, किरीदम का गर्दिश नाम से रीमेक बना। जैकी श्रॉफ की ये फिल्म फ्लॉप रही।

58
दृश्यम और दृश्यम 2 का रीमेक

मोहनलाल की दृश्यम और दृश्यम 2 का बॉलीवुड में रीमेक बना। इसी नाम से बनी हिंदी फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू ने काम किया। दोनों ही फिल्मों ब्लॉकबस्टर रही।

68
किलुक्कम और थेनमाविन कोम्बाथ का भी बना रीमेक

फिल्म किलुक्कम का हिंदी में मुस्कुराहट नाम से रीमेक बना। जय मेहता और रेवती की ये फिल्म फ्लॉप रही। वहीं, मोहनलाल की फिल्म थेनमाविन कोम्बाथ का सात रंग के सपने नाम से हिंदी में रीमेक बना। जूही चावला और अरविंद स्वामी की ये फ्लॉप रही।

78
मणिचित्राथाझु और चित्रम का रीमेक

मोहनलाल की मणिचित्राथाझु का हिंदी में भूल भुलैया नाम से रीमेक बना। अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म चित्रम का हिंदी में प्यार हुआ चोरी चोरी नाम से रीमेक बनाया गया था। मिथुन चक्रवर्ती और गौतमी की ये फिल्म फ्लॉप रही।

88
नंबर 20 मद्रास मेल-चंद्रलेखा का भी बना रीमेक

नंबर 20 मद्रास मेल का हिंदी में तीसरा कौन नाम से रीमेक बनाया गया था। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, चंकी पांडे, सोमी अली थे। फिल्म फ्लॉप रही थी। वहीं, चंद्रलेखा का हर दिल जो प्यार करेगा नाम से बॉलीवुड में रीमेक बना। सलमान खान और रानी मुखर्जी की ये फिल्म हिट रही थी।

ये भी पढ़ें... 1993 की वो फिल्म, जिसमें अपनी पसंद की हीरोइन कास्ट करवाने भिड़ गए थे Sunny Deol-ऋषि कपूर!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories