OTT Friday Release: वीकेंड होगा सुपर एंटरटेनिंग, एक साथ रिलीज हो रही 9 दमदार फिल्में-सीरीज

Published : Apr 30, 2026, 02:36 PM IST

इस शुक्रवार ओटीटी पर जबरदस्त धमाका होने वाला है। 1 मई यानी फ्राइडे को एक साथ 9 शानदार सस्पेंस थ्रिलर और हॉरर कॉमेडी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इन्हें ओटीटी के डिफरेंट फ्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। आप अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं। 

PREV
19
फिल्म द केरल स्टोरी 2

उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की फिल्म द केरल स्टोरी 2 भी ओटीटी पर आ रही है। इस फिल्म को एक मई से जी5 पर देखा जा सकता है।

29
वेब सीरीज अनदेखी 4

हर्ष छाया और सूर्य शर्मा की वेब सीरीज अनदेखी का सीजन 4 एक मई से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने जा रहा है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है।

ये भी पढ़ें... 1993 की वो फिल्म, जिसमें अपनी पसंद की हीरोइन कास्ट करवाने भिड़ गए थे Sunny Deol-ऋषि कपूर!

39
सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2 एक मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। TVF द्वारा निर्मित इस सीरीज में अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा लीड रोल में हैं। ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है।

49
वेब सीरीज ग्लोरी

पुलकित सम्राट, सयानी गुप्ता, सिकंदर खेर और यशपाल शर्मा की वेब सीरीज ग्लोरी एक मई को रिलीज हो रही है। ये एक स्पोर्ट्स क्राइम थ्रिलर है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

59
फिल्म आडु 3

फिल्म आडू 3 एक मलयालम फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है। मिधुन मैनुअल थॉमस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 1 मई से जी5 पर देखा जा सकता है। इसमें जयसूर्या, विजय बाबू, और सनी वेन लीड रोल में है।

69
फिल्म बाइकर

नेटफ्लिक्स पर एक मई से स्ट्रीम हो रही फिल्म बाइकर एक फैमिली स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें शारवानंद, अतुल कुलकर्णी और मालविका नायर है।

79
फिल्म वुथरिंग हाइट्स

एमराल्ड फेनेल द्वारा निर्देशित फिल्म वुथरिंग हाइट्स एक मई को ओटीटी एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें मार्गोट रॉबी और जैकब एलोर्डी लीड रोल में है।

89
फिल्म स्वैप्ड

स्वैप्ड 1 मई से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है, जिसमें माइकल बी जॉर्डन और जूनो टेम्पल ने लीड किरदारों को अपनी आवाज दी है। इसका निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है।

99
फिल्म माय डियरेस्ट सेनोरिटा

माय डियरेस्ट सेनोरिटा एक स्पेनिश ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन फर्नांडो जी मोलिना ने किया है और इसकी पटकथा अलाना एस पोर्टेरो ने लिखी है। इस रोमांटिक फिल्म में एलिजाबेथ मार्टिनेज, अनाना कैस्टिलो, पाको लियोन लीड रोल में है। इसे 1 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें... TV TRP Week 16: रेटिंग लिस्ट में सबसे बड़ा उलटफेर, नए ट्विस्ट के बाद भी गिरी इस शो की टीआरपी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories