Sambhavna Seth Is Pregnant : टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ ने शादी के 10 साल बाद फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि वे सेरोगेसी के जरिए पहली बार प्रेग्नेंट हैं। उनकी यह इमोशनल जर्नी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
45 साल की संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटिव पोस्ट के जरिए यह खबर शेयर की। पोस्ट में अखबार के ब्रेकिंग न्यूज़ स्टाइल में “Coming Soon” और “We’re Pregnant” लिखा है। कैप्शन में संभावना और अविनाश ने लिखा, “हम प्रेग्नेंट हैं । हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्यार, उम्मीद और सेरोगेसी के जरिए बन रही है। काउंटडाउन शुरू।” इसके साथ उन्होंने बच्चे पैरों के मोज़े की तस्वीर भी साझा की है।
26
संभावना सेठ का मां बनने का सपना 10 साल बाद होगा पूरा
शादी के एक दशक बाद संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। कपल ने 2016 में शादी की थी और तब से ही फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
36
IVF मिसकैरेज का दर्द झेल चुकीं संभावना सेठ
इससे पहले संभावना ने दिसंबर 2024 में IVF के जरिए प्रेग्नेंसी की कोशिश कीई थी, लेकिन उन्हें मिसकैरेज का दर्द झेलना पड़ा। उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि शुरुआती महीनों में बार-बार ब्लीडिंग हुई, लेकिन डॉक्टर ने सब सामान्य बताया। बाद में पता चला कि बच्चे की धड़कन 15 दिन पहले ही रुक चुकी थी।
46
संभावना सेठ का दिल तोड़ देने वाला अनुभव
संभावना सेठ ने गौहर खान के पॉडकास्ट में कहा था, "हम बहुत एक्साइटेड थे… अगले दिन अनाउंसमेंट थी। कई बार ब्लीडिंग हुई लेकिन सब ठीक बताया गया। एक रात अचानक बहुत ब्लड निकला और मुझे लगा सब खत्म हो गया। अगले दिन स्कैन में सब ठीक बताया गया।” वे कहती हैं, "15 दिन पहले ही तबीयत खराब थी, लेकिन डॉक्टर ने इसे आर्थराइटिस बताया, जबकि यह मिसकैरेज का संकेत था।”
56
सेलेब्स ने संभावना और अविनाश को दी बधाई
खुशखबरी के बाद कई सितारों ने कपल को बधाई दी। भारती सिंह, गजराज राव, माही विज, डेलनाज़ ईरानी समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कपल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
66
संभावना सेठ का करियर और यूट्यूब जर्नी
संभावना सेठ ने टीवी, फिल्मों और रियलिटी शोज में काम किया है। हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने आइटम डांसर के तौर पर पहचान बनाई है। टीवी पर वे 'रजिया सुल्तान' और 'लाल इश्क' जैसे डिक्शन शोज के अलावा 'बिग बॉस 2', 'डांसिंग क्वीन', 'राज पिछले जन्म का' और 'डियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 4' जैसे रियलिटी शोज में भी नज़र आ चुकी हैं। वे OTT पर 'हीरो वर्दीवाला' सीरीज में दिखाई दी थीं। उनका यूट्यूब चैनल “Sambhavna Seth Entertainment” भी काफी फेमस है, जहां वे लाइफस्टाइल और फैमिली व्लॉग शेयर करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।