Bigg Boss 16 से चर्चाओं में आईं अर्चना गौतम ने अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें ‘rowdy’ लड़के पसंद हैं और एक मशहूर नेता पर उनका क्रश भी रह चुका है, जो अब शादीशुदा हैं।
अर्चना गौतम ने हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल पसंद और क्रश को लेकर खुलकर बात की। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
26
राघव चड्ढा पर था अर्चना गौतम का क्रश
अर्चना ने खुलासा करते हुए कहा, "क्रश था, लेकिन उसकी तो शादी ही हो गई।” उन्होंने आगे बताया कि Bigg Boss के दौरान जब उन्होंने एक MP का जिक्र किया था, तो वो Raghav Chadha ही थे।
अर्चना ने अपनी पसंद बताते हुए कहा, “लड़के ना मुझे गुंडे लड़के पसंद हैं।” वे कहती हैं, "वैसे वाले गुंडे नहीं, मतलब वैसे वाले जिसके सामने कोई बोल ना सके।” इंटरव्यू में उन्होंने ‘धाकड़’ और ‘rowdy’ पर्सनैलिटी को अपनी पसंद बताया।
46
चिराग पासवान की भी अर्चना गौतम ने की तारीफ़
अर्चना गौतम ने चिराग पासवान का जिक्र करते हुए कहा, "चिराग अच्छे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे खुद भी गुंडी बनना चाहती हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा कर सकें।
अर्चना गौतम एक्ट्रेस, मॉडल और पॉलिटिशियन हैं। उन्होंने 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का खिताब जीता और मिस कॉसमॉस वर्ल्ड में भारत को रीप्रेजेंट किया। वे 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हसीना पारकर' जैसी फिल्मों में कैमियो कर चुकी हैं। उन्होंने Bigg Boss 16, 'फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 13' और 'सेलेब्रिटी मास्टर शेफ इंडिया' जैसे रियलिटी शोज से पहचान बनाई।
66
कांग्रेस नेता हैं अर्चना गौतम
अर्चना गौतम ने 2021 में इंडियन नेशनल कांग्रेस जॉइन कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश की हस्तिनापुर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।