76 साल की उम्र में जहां लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, वहीं नाना पाटेकर अपनी फिटनेस से युवाओं को चुनौती दे रहे हैं। उनका एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ट्राइसेप डिप्स करते नजर आ रहे हैं। अब पूरा इंटरनेट उनके फिटनेस लेवल का कायल हो गया है।
हाल ही में फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते नजर आए। वीडियो में वे शॉर्ट्स और बनियान में बेहद सहज अंदाज में एक्सरसाइज करते दिखे और बिना थके मुस्कुराते नजर आए।
25
नाना पाटेकर ने 15 डिप्स कर सेट किया नया बेंचमार्क
अतुल कासबेकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अरे नाना साहेब…!!! आपने मेरी फिटनेस गोल्स को रीसेट कर दिया!!! ये हैं नाना पाटेकर जी। ये 76 साल के हैं। ये उन्हें बार्स पर ट्राइसेप डिप्स करते हुए देखिए। इन्होंने 15 डिप्स किए (मैंने रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू की)।” उन्होंने आगे लिखा, "कुछ दिनों में मैं रिकॉर्डिंग में धीमा पड़ जाता हूं। लेकिन… वापस नाना साहेब पर आते हैं। क्या गज़ब के लीजेंड हैं।”
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। मसलन एक फैन ने लिखा है, "कमाल नाना सर...ढेर सारा प्यार।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "असली ताकत...प्रेरणादायक।" एक यूजर ने लिखा, "उम्र सिर्फ एक नंबर है नाना के लिए।" एक यूजर का कमेंट है, "उदय भाई अब भी फिट दिख रहे हैं।" एक यूजर ने लिखा, "बाप रे नाना...कमाल।" एक यूजर का कमेंट है, "कंट्रोल उदय कंट्रोल।" एक यूजर ने लिखा, "76 की उम्र में ये कमाल है।"
45
क्या है नाना पाटेकर की डाइट?
एक इंटरनेट यूजर ने दावा किया कि नाना शुद्ध शाकाहारी हैं, जिस पर अतुल कासबेकर ने जवाब दिया, "आपको निराश करना पड़ेगा, वो शाकाहारी नहीं हैं। मैंने उनके घर पर लंच किया है।” एक अन्य यूजर ने भी लिखा, “वो खुद खाना बनाते हैं और मछली खाना पसंद करते हैं।”
76 की उम्र में फिल्मों में भी एक्टिव हैं नाना पाटेकर
वर्कफ्रंट की बात करें तो नाना पाटेकर 76 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वे 2025 में अक्षय कुमार स्टारर Housefull 5 में नजर आए। पिछली बार उन्हें शाहिद कपूर स्टारर 'ओ रोमियो' में देखा गया। इसके अलावा OTT पर वे वेब सीरीज 'संकल्प' में भी दिखाई दे चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।