Rahul Roy Financial Struggles : आर्थिक तंगी में 90s के सुपरस्टार राहुल रॉय! बोले- मदद करो

Published : Apr 30, 2026, 08:25 AM IST

90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि उनकी वायरल रील्स और ट्रोलिंग है। अब उन्होंने खुद सामने आकर अपनी आर्थिक मुश्किलों, कानूनी मामलों और ट्रोल्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

PREV
16
राहुल रॉय वायरल रील्स से मचा बवाल

हाल ही में राहुल रॉय की कुछ रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं, जिनमें वे कंटेंट क्रिएटर Dr Vanita Ghadage Desai के साथ नजर आए। एक वीडियो में वह “तेरे दर पे सनम” गाने पर डांस करते दिखे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने चिंता जताई, जबकि कई ने इसे “क्रिंज” कहकर ट्रोल किया।

26
ट्रोल्स पर राहुल रॉय का सीधा हमला

इस पूरे मामले पर राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “अगर आप मेरी सादगी का मज़ाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्ष पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में नहीं, आपके बारे में ज्यादा बताता है।”

यह भी पढ़ें : Bharat Kapoor Death: कौन थे भरत कपूर, जिनके अंतिम संस्कार से गायब रहा बॉलीवुड, कैसे हुआ निधन?

36
राहुल रॉय का पैसों की तंगी का खुलासा

राहुल ने पहली बार अपनी आर्थिक स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, “मैं ईमानदारी और सादगी से काम करता हूं। मेरे कुछ कानूनी मामले हैं, जिनके लिए पैसे देने पड़ते हैं, और ये आज के नहीं हैं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं।”

46
राहुल रॉय को मदद मांगने तक की नौबत

राहुल ने ट्रोल्स को चुनौती देते हुए लिखा, “अगर आप सच में चिंतित हैं, तो मुझे अच्छा और सम्मानजनक काम दिलाने में मदद करें, ताकि मैं इन मामलों का भुगतान कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत से कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं।”

यह भी पढ़ें : Bobby Deol की 155 मिनट की वो फिल्म, जिसकी सुनामी में BO पर ढह गया था सुपरस्टार का किला!

56
ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय को मिली नई जिंदगी

2020 में ब्रेन स्ट्रोक झेल चुके राहुल रॉय के लिए एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने लिखा, "ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितना जीऊं, काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे उद्देश्य मिलता है।”

66
राहुल रॉय का सुपरस्टार से संघर्ष तक का सफर

1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से रातों-रात स्टार बने राहुल रॉय ने 'जुनून', 'दिलवाले कभी ना हारे' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में उनका करियर गिरा, लेकिन 2007 में 'बिग बॉस' जीतकर उन्होंने वापसी की। हाल ही में वे Zee5 की फिल्म कैबरे में नजर आए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories