डेढ़ साल पहले रचाई गुपचुप शादी, अब TV एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने कराई FIR, जानें क्यों?

Published : Aug 02, 2026, 05:15 PM IST
अदिति शर्मा संग हुई घरेलू हिंसा!

सार

Aditi Sharma FIR Against Husband and In Laws: टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने पति अभिनीत कौशिक और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा की FIR दर्ज कराई है। जानें पूरा मामला।

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अदिति शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ महीनों पहले अपनी गुपचुप शादी और वैवाहिक विवादों को लेकर चर्चा में आईं अदिति ने अब पति अभिनीत कौशिक और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराते हुए पति, सास और ननद पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पति और ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति शर्मा ने 31 जुलाई को गोरेगांव पुलिस स्टेशन में पति अभिनीत कौशिक, सास उर्मिला कौशिक (65) और ननद कीर्ति कौशिक (29) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें  -  4 साल लिव-इन में रहीं परवीन बाबी, फिर क्यों डैनी डेन्जोंगपा संग टूटा रिश्ता?

घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

अपनी शिकायत में अदिति शर्मा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। उन्होंने पति पर मारपीट, गाली-गलौज, चरित्र पर सवाल उठाने और लगातार मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अभिनीत कौशिक उन पर शक करने लगे थे। वह उनका मोबाइल फोन चेक करते थे, उन पर अफेयर के आरोप लगाते थे और उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से भी रोकते थे।

दुल्हन के गहनों को लेकर भी लगाया आरोप

अदिति शर्मा ने अपनी शिकायत में दावा किया कि शादी के समय मिले उनके गहने—जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल थीं—सास उर्मिला कौशिक के पास थीं। अभिनेत्री का आरोप है कि जब भी घर में विवाद होता था, उनकी सास और ननद पति का साथ देती थीं और उन्हें भी प्रताड़ित करती थीं।

2021 में हुई थी पहली मुलाकात

पुलिस को दिए बयान में अदिति ने बताया कि उनकी मुलाकात अभिनीत कौशिक से साल 2021 में एक वर्चुअल एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद दोनों ने 12 नवंबर 2024 को गुपचुप शादी कर ली। हालांकि, अदिति का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और रिश्ते में लगातार तनाव बढ़ने लगा।

और पढ़ें -  Ramayana Cast Fee: रणबीर कपूर बनें हाईएस्ट पेड, यश से सनी देओल तक, जानें रामायण की कास्ट की फीस

पहले भी विवादों में रह चुकी है शादी

अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक का वैवाहिक विवाद इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। अभिनीत ने पहले अदिति पर अभिनेता समर्थ्य गुप्ता के साथ कथित अफेयर का आरोप लगाया था। उनके वकील ने दावा किया था कि अदिति ने उनकी शादी को वैध मानने से इनकार किया और दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस तक बुलानी पड़ी। वहीं, अदिति शर्मा ने उस समय शादी को अवैध बताने के आरोपों से इनकार किया था। अब अदिति की ओर से घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।

कौन हैं अदिति शर्मा?

अदिति शर्मा टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'कलीरें', 'ये जादू है जिन्न का!' और 'अपोलेना' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में भी नजर आ चुकी हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मोदी ने देश बदल दिया तो दुबई में क्यों बस गए?', विवेक ओबेरॉय-आर. माधवन पर भड़के राज ठाकरे
ऋतिक रोशन घर बैठे कमा रहे साल के ₹2 करोड़, कैसे एक्टर की प्रॉपर्टी उगल रही सोना