Ramayana Movie Cast Fees Who is highest paid Actor?: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट की फीस सामने आई है। दो भागों में बन रही इस फिल्म के लिए जानें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारे कितनी फीस ले रहे हैं।
निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और ग्रैंड विजुअल्स ने पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दो भागों में बनने वाली फिल्म के लिए रणबीर कपूर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं। वहीं यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे समेत अन्य कलाकारों की फीस भी चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 4,000 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बन रही इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि किस कलाकार को कितनी फीस मिलने की खबर है।
रणबीर कपूर बने सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार
रिपोर्ट्स के अनुसार, भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर फिल्म के सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकार हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म के हर पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। चूंकि 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी, इसलिए दोनों फिल्मों के लिए रणबीर कपूर की कुल फीस करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
और पढ़ें - सुरभि चंदना का पीसफुल हाउस, बोहेमियन डिजाइन पर सजाया, देखें लग्जरी इंटीरियर Photos

रावण बने यश की फीस भी करोड़ों में
फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश को हर पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यानी दोनों फिल्मों के लिए उनकी कुल फीस करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

माता सीता के रोल में साई पल्लवी
फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी को भी अच्छी-खासी फीस मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्हें हर पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इस तरह दोनों पार्ट्स के लिए उनकी कुल फीस करीब 12 करोड़ रुपये होगी।

रवि दुबे को मिलेगी इतनी फीस
टीवी इंडस्ट्री से फिल्मों में कदम रखने वाले रवि दुबे इस फिल्म में भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें प्रति पार्ट 10 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है। दोनों फिल्मों को मिलाकर उनकी कुल कमाई करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
और पढ़ें - पाकिस्तान में छाएं रामायण के VFX, पाकिस्तानी यूट्यूबर्स बोले- 'इतना बड़ा प्रोजेक्ट कैसे बना लिया?'

हनुमान बने सनी देओल की कमाई
फिल्म में भगवान हनुमान के दमदार किरदार में सनी देओल नजर आएंगे। हालांकि उनका लुक अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन उनके किरदार को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल को हर पार्ट के लिए 20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यानी दोनों फिल्मों के लिए उनकी कुल फीस करीब 40 करोड़ रुपये होगी।

विवेक ओबेरॉय ने नहीं ली कोई फीस
रिपोर्ट्स में सबसे चौंकाने वाली जानकारी विवेक ओबेरॉय को लेकर सामने आई है। फिल्म में विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे विवेक ने कथित तौर पर इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए अपनी फीस छोड़ने का फैसला किया और इसे अपने योगदान के रूप में देखा।

अरुण गोविल की फीस का खुलासा नहीं
टीवी पर राम का अमर किरदार निभा चुके अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, उनकी फीस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इन सितारों से भी सजी है फिल्म
'रामायण' की स्टारकास्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म में लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, शोभना और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि इन कलाकारों की फीस का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
2 पार्ट में रिलीज होगी 'रामायण'
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म अपने भव्य सेट, शानदार वीएफएक्स और दमदार स्टारकास्ट की वजह से पहले ही चर्चा में है। यह फिल्म दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के आसपास दो भागों में रिलीज की जाएगी।
