April OTT Releases: अप्रैल में इस बार ओटीटी पर जबरदस्त धमाका होने वाला है। आने वाले महीने में एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसमें मर्डर मिस्ट्री से लेकर सस्पेंस थ्रिलर तक मूवी और सीरीज शामिल हैं।
डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म सितारे जमीन पर 3 अप्रैल से ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसे सोनी लिव पर पर देखा जा सकता है। इसमें आमिर खान और जेनेलिया डीसूजा लीड रोल में हैं।
27
2. वेब सीरीज मामला लीगल है 2
पटपड़गंज जिला कोर्ट के सबसे जुगाड़ू वकील वीडी त्यागी (रवि किशन) एक बार फिर लौट रहे हैं और इस बार उनका लक्ष्य जज बनना है। राहुल पांडे के निर्देशन में बनी ये जबरदस्त कॉमेडी सीरीज नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल से स्ट्रीम होगी।
डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू की क्राइम थ्रिलर फिल्म वध 2 भी अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज हो रही है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता रोंगटे खड़े कर देने वाली ये मूवी नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल से देखने को मिलेगी।
47
4. फिल्म तू या मैं
डायरेक्टर बिजोय नांबिया की फिल्म तू या मैं एक रोमांटिक और डराने वाली फिल्म है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी को 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखा सकता है।
57
5. फिल्म दो दीवाने शहर में
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म दो दीवाने शहर में को सिनेमाघरों में ज्यादा सिस्पॉन्स नहीं मिला। अब ये 17 अप्रैल से ओटीटी जी5 पर देखी जा सकती है।
67
6. फिल्म टोस्टर
विवेक दास चौधरी के निर्देशन में बनी जबरदस्त डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म टोस्टर में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। इस डार्क थ्रिलर को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल से देखा जा सकता है।
77
7. फिल्म अस्सी
अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसमें तापसी पन्नू और कनी कुसरुति लीड रोल में है। ये फिल्म 17 अप्रैल से ओटीटी जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।