Dhurandhar 2 Collection Day 11: 11वें दिन और भी तूफानी हुई 'धुरंधर 2', भारत में हुई 800 CR पार

Published : Mar 29, 2026, 10:14 AM ISTUpdated : Mar 29, 2026, 03:19 PM IST

Dhurandhar 2 Second Weekend Collection में बड़ा धमाका करने जा रही है। दूसरे शुक्रवार और दूसरे शनिवार को बंपर कमाई करने के बाद दूसरे रविवार इसकी कमाई और भी तूफानी हो गई है। जानिए Dhurandhar The Revenge Day 11 Collection...

PREV
15
'धुरंधर 2' का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' थमने का नाम नहीं ले रही है। यह दूसरा ब्लॉकबस्टर वीकेंड देने को तैयार है। दूसरे शुक्रवार और शनिवार तूफ़ान बनकर छाई 'धुरंधर 2' 11वें दिन यानी दूसरे रविवार सुनामी बन गई। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने भारत में 11वें दिन लगभग 34.52 करोड़ रुपए (दोपहर 3 बजे तक) का कलेक्शन किया। इसमें से 32.30 करोड़ रुपए फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने कमाए।

25
'धुरंधर 2' का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन कितना हुआ?

दूसरे वीकेंड में आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' लगभग 139.12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि फाइनल आंकड़ा आने के बाद यह कलेक्शन 175-200 करोड़ रुपए तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 10: 'धुरंधर 2' फिर बनी सुनामी! अब किन 2 फिल्मों को पीछे छोड़ा?

35
धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने भारत में अब तक लगभग 813.29 करोड़ रुपए (रविवार दोपहर 3 बजे तक) की कमाई कर ली है। अगर अकेले हिंदी वर्जन की बात करें तो इस फिल्म ने 775 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट डाले हैं। माना जा रहा है कि रविवार का फाइनल आंकड़ा आने के बाद फिल्म का हिंदी वर्जन 800 करोड़ रुपए के कलेक्शन को पार कर जाएगा। 

45
Dhurandhar 2 Day Wise Collection

पेड प्रीव्यूज (18 मार्च 2026) : 43 करोड़ रुपए

पहला दिन (19 मार्च 2026) : 102.55 करोड़ रुपए

दूसरा दिन (20 मार्च 2026) : 80.72 करोड़ रुपए

तीसरा दिन (21 मार्च 2026): 113 करोड़ रुपए

चौथा दिन (22 मार्च 2026) : 114.85 करोड़ रुपए

पांचवां दिन (23 मार्च 2026) : 65 करोड़ रुपए

छठा दिन (24 मार्च 2026) : 56.60 करोड़ रुपए

सातवां दिन (25 मार्च 2026) : 48.75 करोड़ रुपए

आठवां दिन (26 मार्च 2026) : 49.70 करोड़ रुपए

नौवां दिन (27 मार्च 2026) : 41.75 करोड़ रुपए

दसवां दिन (28 मार्च 2026): 62.85 करोड़ रुपए

ग्यारहवां दिन (29 मार्च 2026): 34.52 करोड़ रुपए*

अब तक का कुल कलेक्शन : 807.68 करोड़ रुपए*

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Saturday Collection में सभी रिकॉर्ड चूर, पर नं.1 बनने से रह गई इतनी दूर

55
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1283.92 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस 958.92 करोड़ रुपए से ज्यादा और विदेशों में ग्रॉस 325 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories