- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Second Saturday Collection में सभी रिकॉर्ड चूर, पर नं.1 बनने से रह गई इतनी दूर
Dhurandhar 2 Second Saturday Collection में सभी रिकॉर्ड चूर, पर नं.1 बनने से रह गई इतनी दूर
Dhurandhar The Revenge Second Saturday Collection में देशभर में नं. 1 फिल्म बनते-बनते रह गई। हालांकि, सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो इसने यह मुकाम हासिल कर लिया है। जानिए दूसरे शनिवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 इंडियन फ़िल्में कौन-सी हैं....

5. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
- दूसरे शनिवार की कमाई : 51 करोड़ रुपए
- भारत में कुल कमाई : 1,030.42 करोड़ रुपए
एस.एस. राजामौली के निर्देशन वाली यह फिल्म एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
4. धुरंधर (हिंदी फिल्म)
- दूसरे शनिवार की कमाई : 53 करोड़ रुपए
- भारत में कुल कमाई : 895.96 करोड़ रुपए
यह स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह का लीड रोल है। 2025 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकर भी नज़र आए हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 10: 'धुरंधर 2' फिर बनी सुनामी! अब किन 2 फिल्मों को पीछे छोड़ा?
3.RRR (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
- दूसरे शनिवार की कमाई : 56 करोड़ रुपए
- भारत में कुल कमाई : 782.2 करोड़ रुपए
राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह एपिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। एस.एस. राजामौली निर्दशित इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकरों ने भी काम किया है।
2.धुरंधर द रिवेंज (हिंदी पैन इंडिया फिल्म)
दूसरे शनिवार की कमाई : 62.85 करोड़ रुपए
भारत में कुल कमाई : 778.77 करोड़ रुपए (10 दिन में। कमाई अभी जारी है।)
19 मार्च 2026 को यह स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज हुई, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह 2025 में आई 'धुरंधर' की सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना को छोड़कर पिछले पार्ट के सभी कलाकारों ने वापसी की है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Friday Collection: 'धुरंधर 2' या 'पुष्पा 2', बॉक्स ऑफिस की असली किंग कौन?
1. पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
दूसरे शनिवार की कमाई : 63.30 करोड़ रुपए
कुल कमाई : 1,234.12 करोड़ रुपए
2024 में सुकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन का लीड रोल है, जबकि उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकर भी नज़र आए हैं।
हिंदी बेल्ट में दूसरे शनिवार 5 सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्में
- धुरंधर द रिवेंज (2026) : 58 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)
- धुरंधर (2025) : 53.70 करोड़ रुपए
- पुष्पा 2 : द रूल (2024) : 46.50 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)
- छावा (2025) : 44.10 करोड़ रुपए
- एनिमल (2023) : 35.33 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।